हिमाचल में सोमवार के दिन कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि सब तहस-नहस कर दिया। प्रदेश में पिछले तीन दिन से बारिश का दौर जारी है। लैंडस्लाइड, बादल फटने अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच एक लड़की मलबे से जिंदा निकली है।

शिमला. हिमाचल में शिमला के फागली में हुए हादसे के बाद मलबे में दबी एक लड़की को जिंदा निकाला गया है। SSB के जवानों ने घटना के 5 घंटे बाद लड़की का रेस्क्यू किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि कल सोमवार को सुबह 7 बजे घर पर हुए लैंडस्लाइड में 2 परिवारों के 10 लोग दब गए थे। इनमें मौके पर पांच लोगों की मौत भी हो गई। जबकि एक घंटे के अंदर 5 लोगों को निकाल लिया गया था। लेकिन अब एक लड़की बाहर निकली है, जिसे लोग चमत्कार समझ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिमला हादसे में इनकी मौत

1. कमला ठाकुर (52 )

2. सुनीता (36)

3. सलाऊदीन (30)

4. याशीर खान

5 (28) , तथा एक अन्य व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई।

हादसे में यह लोग हैं घायल

1. पूजा ठाकुर (26 )

2. दीपक (26)

3. नवीन (43)

4. खुर्शीद (50)

5. निरमा (23)

6. विकास (42)

7. ममता (19) को चोटें आई है।

हिमाचल में हुईं अब तक 55 लोगों की मौत

बता दें कि हिमाचल में सोमवार के दिन कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि सब तहस-नहस कर दिया। प्रदेश में पिछले तीन दिन से बारिश का दौर जारी है। मूसलाधार बारिश की चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड, बादल फटने और सड़क हादसे की घटनाएं हो रही हैं। बारिश की वजह से हुए हादसो में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 10 से 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। क्योंकि बालूगंज के शिव बावड़ी मंदिर से लाशें मिलने का सिलसिला जारी है।