'मैं जीना चाहती हूं, लेकिन मेरा पति मुझे बेहद परेशान कर रहा है' इसलिए मजबूर होकर मरने जा रही हूं। दरअसल, यह दुखद मामला गुजरात के सूरत शहर का है। जहां एक महिला ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।

सूरत. 26 जनवरी यानि गडतंत्र दिवस पर गुजरात के सूरत जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला की आत्महत्या करने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती ने मरने से पहले अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा, इसके बाद मौत को गले लगा लिया। मृतका ने हाथ पर जो लिखा था उसे देखकर लोग हैरान रह गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'मैं जीना चाहती हूं, लेकिन मेरा पति मुझे बेहद परेशान कर रहा है'

दरअसल, यह चौंकाने वाली घटना सूरत के लिंबायत इलाके की है। जहां महिला ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका ने मरने के लिए अपने कमरे की छत में लगे लोहे के एंगल से रस्सी बांधी और फंदे पर लटक गई। बता दें कि महिला ने आत्महत्या से पहले अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा- 'मैं जीना चाहती हूं, लेकिन मेरा पति मुझे बेहद परेशान कर रहा है'।

पति के बाहर जाते ही पत्नी ने लगा ली फांसी

बता दें कि महिला ने यह खौफनाक कदम उस वक्त उठाया, जब घर पर कोई नहीं था। जैसे ही महिला को पड़ोसियों ने फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को बुलवाया, इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पातल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

झारखंड की रहने वाली थी महिला

पुलिस ने शुरूआती जांच में बताया की मृतक महिला मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है, उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। उसका पति प्रवीण गोस्वामी ऑटो चलाने का काम करता है। वह पति के साथ सूरत के लिंबायत इलाके में किराए के घर में रहती थी। उसके दो बच्चे हैं, जो अभी बहुत छोटे हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में आए दिन घरेलु विवाद होता था। पति से परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस पति और आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुट गई है।