हिमाचलय प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें आत्म मंथन करना चाहिए कि क्यों उनके विधायक जा रहे हैं। उनके नेतृत्व से नाखुश हैं। 

उत्तराखंड. पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश में चल रही राजनीतिक हलचल के बारे में कहा कि उन्हें आत्म मंथन करना चाहिए कि आखिर क्यों उनके नेता अपनी ही पार्टी से असंतुष्ट हैं। उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर उनके विधायक क्यों जा रहे हैं। उनके नेतृत्व से क्यों नाखुश हो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

YouTube video player

पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कहा कि हमारी पूरी तैयारी है बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से पूरे देश के अंदर विकास चारों तरफ हुआ है। गरीब कल्याण की योजनाएं चली है। नारी शक्ति का उत्थान हुआ है। नारियों के क्षेत्र में अनेक योजनाएं बनी है। देश के अंदर ऐसे निर्णय लिए गए हैं। देश के युवाओं के लिए रोजगार, किसानों की समृद्धि के लिए काम हुए हैं। हर वर्ग के उत्थान के लिए पीएम मोदीजी के नेतृत्व में काम हुआ है। उत्तराखंड का विकास भी अभूतपूर्व रूप से आगे बढ़ा है। इसी के कारण आज हर कोई भाजपा के टिकट पर चुनाव में जाना चाहते हैं।