झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 'परिवर्तन यात्रा' शुरू कर सत्ता पर वापसी की रणनीति बनाई है। इस यात्रा के जरिए भाजपा हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार और विफलताओं का आरोप लगा रही है और जनता से समर्थन मांग रही है।

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले भाजपा ने जन समर्थन जुटाने के लिए ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू किया है। इस यात्रा के जरिए भाजपा नेता हेमंत सोरेन सरकार को चुनौती दे रहे हैं। यात्रा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20 सितंबर को साहिबगंज के भोगनाडीह से की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3 अक्टूबर तक चलने वाली ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान भाजपा नेताओं की कोशिश झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के भ्रष्टाचार और विफलताओं को जनता के सामने लाने की है। भाजपा लोगों से अपील कर रही है कि इस भ्रष्ट सरकार को चुनाव में हटाएं।

परिवर्तन यात्रा के उद्देश्य

भाजपा झारखंड के विभिन्न संभागों में छह परिवर्तन यात्राएं आयोजित करने की योजना बना रही है। इनसे 5,400 किलोमीटर कवर किया जाएगा। ये यात्राएं 24 जिलों के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी। इस पहल का उद्देश्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार की कमियों को उजागर करना है। भाजपा इस नारे के साथ जनता का समर्थन जुटा रही है कि "न सहेंगे, न चुप रहेंगे; हम बदलाव लाएंगे।"

भाजपा की परिवर्तन यात्रा झारखंड के सभी पांच संभागों (संथाल परगना, पलामू, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान) से होकर गुजरेगी। पार्टी का कहना है कि ‘परिवर्तन यात्रा’ महज एक राजनीतिक पैंतरा नहीं है। यह झारखंड में सार्थक बदलाव लाने जा रही है। हमारा ध्यान विकास, रोजगार और सामाजिक सद्भाव पर है।

परिवर्तन यात्रा के दौरान उठाए जा रहे प्रमुख मुद्दे

पारिवारिक शासन से मुक्ति: भाजपा ने सोरेन परिवार पर 1973 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गठन के बाद से भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने और सत्ता से चिपके रहने का आरोप लगाया है। पार्टी लोगों को एक परिवार के शासन से मुक्ति का संदेश दे रही है।

भ्रष्टाचार का मुकाबला: भाजपा का दावा है कि हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। पार्टी चुनाव में भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में है। इसके लिए आईएएस अधिकारी के सहयोगी से 17 करोड़ रुपए की जब्ती जैसी घटनाओं की याद दिलाई जा रही है।

अपराधियों और भ्रष्ट लोगों के लिए न्याय: भाजपा का दावा है कि उनकी सरकार बनी तो अपराधियों और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

आदिवासी समुदायों का उत्थान: भाजपा लोगों से कह रही है कि हेमंत सोरेन सत्ता में आने के लिए आदिवासी समाज से वोट मांगते हैं, लेकिन इनके विकास की उपेक्षा करते हैं।

इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट: भाजपा का तर्क है कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड में उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर टीक से काम नहीं किया है।

दूर करेंगे बेरोजगारी: भाजपा का दावा है कि उसकी सरकार बनी तो बेरोजगारी दूर करने पार काम होगा। हेमंत सोरेन ने 5 लाख नौकरियां पैदा करने का वादा पूरा नहीं किया है।

झारखंड की पहचान का संरक्षण: भाजपा का कहना है कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान खतरे में है। इसे बचाने के लिए भाजपा सरकार जरूरी है।

भाजपा की उपस्थिति को मजबूत करना: ‘परिवर्तन यात्रा’ के माध्यम से भाजपा का लक्ष्य स्थानीय मुद्दों और चिंताओं को संबोधित करके मतदाताओं के साथ अपने संबंध को गहरा करना है।

यह भी पढ़ें- मोदी ने किसे बताया झारखंड का सबसे बड़ा दुश्मन? जानें पीएम के भाषण की बड़ी बातें