MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • IMD Weather Forecast: यूपी-एमपी में 40°C+ हीटवेव, दिल्ली में राहत के आसार, जानिए झारखंड-बिहार का हाल

IMD Weather Forecast: यूपी-एमपी में 40°C+ हीटवेव, दिल्ली में राहत के आसार, जानिए झारखंड-बिहार का हाल

IMD Weather Forecast 2 June 2026: आज मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली- यूपी, एमपी, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान आज क्या है? आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने का अनुमान है, गर्मी बढ़ेगी या बारिश से राहत मिलेगी?

2 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Jun 02 2026, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
आज मौसम कैसा रहेगा?
Image Credit : Getty

आज मौसम कैसा रहेगा?

2 जून 2026 को पूरे उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का तीव्र प्रकोप देखने को मिलेगा। दिल्ली से लेकर लखनऊ और कानपुर तक अधिकतम तापमान 36°C से 41°C के बीच रहेगा। कई क्षेत्रों में आंशिक बादल और थंडरस्टॉर्म की संभावना के बावजूद हीट इंडेक्स बहुत अधिक रहेगा। नमी (Humidity 70-80%) के कारण “फील लाइक टेम्परेचर” और भी ज्यादा परेशान करेगा। दिन के समय तेज धूप, उमस और लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। आने वाले दिनों में पारा 42°C तक पहुंच सकता है, जिससे हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
उत्तर भारत- दिल्ली, यूपी में गर्मी + थंडरस्टॉर्म
Image Credit : Getty

उत्तर भारत- दिल्ली, यूपी में गर्मी + थंडरस्टॉर्म

उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है। दिल्ली में 37°C के आसपास तापमान और 70% नमी के साथ थंडरस्टॉर्म विद रेन की संभावना है, लेकिन राहत सीमित रहेगी। आगरा, अयोध्या और कानपुर में 38–40°C तक तापमान रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश संभव हैं। लखनऊ और प्रयागराज में मौसम साफ से आंशिक बादल की ओर रहेगा, लेकिन उमस बेहद अधिक होगी। आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ने का ट्रेंड दिखा रहा है।

Related Articles

Related image1
IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम
Related image2
IMD Weather Forecast: कहां बरसेंगे बादल, कहां सताएगी गर्मी? दिल्ली-यूपी, एमपी-छत्तीसगढ़ से बिहार-झारखंड तक IMD का बड़ा अपडेट
35
मध्य भारत- MP और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी
Image Credit : Getty

मध्य भारत- MP और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी

भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तापमान 37-38°C के आसपास रहेगा लेकिन नमी कम होने के बावजूद लू जैसी स्थिति महसूस होगी। वहीं रायपुर में 39-41°C तक तापमान पहुंच सकता है, जिससे यह सबसे गर्म क्षेत्रों में शामिल रहेगा। यहां आंशिक बादल और थंडरस्टॉर्म की संभावना है लेकिन यह गर्मी को कम नहीं कर पाएगा। धूलभरी हवाएं और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी, जिससे मौसम और अस्थिर रहेगा।

45
बिहार और झारखंड में थंडरस्ट्रॉम अलर्ट
Image Credit : Getty

बिहार और झारखंड में थंडरस्ट्रॉम अलर्ट

पटना में तापमान 38–39°C और आंशिक बादल के साथ उमस भरा मौसम रहेगा। वहीं रांची में 35°C के आसपास तापमान रहेगा लेकिन दोपहर/शाम में थंडरस्टॉर्म और तेज हवाओं (40–50 kmph) की संभावना है। पूरे बिहार-झारखंड क्षेत्र में मौसम अस्थिर रहेगा और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। गर्मी कम नहीं होगी बल्कि उमस के कारण “real feel” तापमान ज्यादा परेशान करेगा।

55
हीटवेव अलर्ट + आने वाले दिनों का हाल
Image Credit : Getty

हीटवेव अलर्ट + आने वाले दिनों का हाल

2 जून से ही भारत में गर्मी धीरे-धीरे हीटवेव जोन में प्रवेश कर रही है। कई शहरों में तापमान 40-42°C तक पहुंचने की संभावना है। अगले 3–5 दिनों में यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में पारा और चढ़ेगा। थंडरस्टॉर्म केवल अस्थायी राहत देंगे, लेकिन हीटवेव दबाव कम नहीं होगा। ऐसे में सावधानी जरूरी है। दिन के समय बाहर निकलने से बचें, पानी अधिक पिएं और लू से बचाव करें। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम विशेष रूप से जोखिमपूर्ण रहेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली समाचार
यूपी समाचार
मध्य प्रदेश समाचार
छत्तीसगढ़ समाचार
बिहार समाचार
झारखंड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kanpur Metro Update: अब नौबस्ता तक दौड़ेगी मेट्रो, जुलाई में शुरू हो सकती है नई सेवा
Recommended image2
बेवफाई के बाद खौफनाक साजिश, सोते हुए पति पर फेंका तेजाब, उम्रकैद तक पहुंची कहानी
Recommended image3
क्या UP में 2027 से पहले होंगे चुनाव? अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा अलर्ट
Recommended image4
अमेरिका के हमलों के बाद भी नहीं टूटा ईरान, सामने आया खतरनाक हथियारों का पूरा हिसाब
Related Stories
Recommended image1
IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम
Recommended image2
IMD Weather Forecast: कहां बरसेंगे बादल, कहां सताएगी गर्मी? दिल्ली-यूपी, एमपी-छत्तीसगढ़ से बिहार-झारखंड तक IMD का बड़ा अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved