लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 195 उम्मीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें झारखंड के 11 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।

रांची. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 195 उम्मीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें झारखंड के 11 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। इस सूची में 9 प्रत्याशियों को फिर से मौका मिला है तो वहीं 2 का टिकट काटा गया है। तो वहीं पांच दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं सांसद गीता कोड़ा को भी टिकट दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड से बीजेपी के यह 11 नाम

1. राजमहल से ताला मरांडी

2. दुमका से सुनील सोरेन

3. गोड्डा से निशिकांत दुबे

4. कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी

5. रांची से संजय सेठ

6. जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो

7. सिंहभूम से गीता कोड़ा

8. खूंटी से अर्जुन मुंडा

9. लोहरदगा से समीर उरांव

10. पलामू से विष्णुदयाल राम

11. हजारीबाग से मनीष जायसवाल के नाम

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने किस राज्य से उतारे कितने उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी की इस पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 51, मध्य प्रदेश की 24, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। बता दें कि पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं।

लोक सभा इलेक्शन 2024: देखें बीजेपी की पहली लिस्ट के 195 उम्मीदवारों के नाम