मंदिर में पूजा करने जा रही महिला को ठगों ने शिकार बनाने का नया तरीका इजाद किया है। आप भी सुनकर हैरान हो जांएगे। मंदिर पूजा करने जा रही एक बुजुर्ग महिला को ठग ने रूपये संभालकर कुछ देर रखने को कहा।

बोकारो। मंदिर में पूजा करने जा रही महिला को ठगों ने शिकार बनाने का नया तरीका इजाद किया है। आप भी सुनकर हैरान हो जांएगे। मंदिर पूजा करने जा रही एक बुजुर्ग महिला को ठग ने रूपये संभालकर कुछ देर रखने को कहा। वापस लौटकर रुपये मांगे, शर्त रखी कि वह रुपयों पर फूंक मारकर उन्हें वापस करें। महिला ने वैसा ही किया और उसके बाद बेसुध हो गई और खुद ही अपने जेवर उतारकर ठग को दे दिए। जब होश आया, तब उसे पता चला कि वह लुट चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ठग ने महिला को पैसे रखने को दिए

मामला बोकारो के चास थाना इलाके का है। गुजरात कॉलोनी की रहने वाली महिला सुनीता जैन मंदिर में पूजा करने जा रही थी। उसी वक्त एक व्यक्ति उसके पास आया और मंदिर में चढाने के लिए 10 रुपये का प्रसाद दिलाने की डिमांड की। महिला ने उसे प्रसाद दिला दिया। उसके बाद एक अन्य व्यक्ति उसके पास आया और थोड़ी देर के लिए उसे अपने पैसे संभाल कर रखने को कहा।

फिर फूंक मारकर वापस करने को कहा

यहां तक तो गनीमत थी। पर महिला को यह नहीं पता था कि उसे लूटने की साजिश रची जा रही है। फिर उस व्यक्ति ने महिला से रुपयों को फूंक मारकर वापस करने की डिमांड की। बुजुर्ग महिला ने वैसा ही किया। रुपयों पर फूंक मारी और उसके बाद ही वह अपना होश खो बैठी। खुद ही अपने जेवर उतारकर ठग को सौंप दिए।

खो गया होश, हो गई ठगी की शिकार

कुछ देर बाद महिला का होश वापस आया तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। उसने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेल खंगाल कर ठगों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि ठगों की तलाश की जा रही है, जल्‍द ही उन्‍हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।