गृह मंत्री ​अमित शाह ने कहा कि भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार कहीं पर है तो वह झारखंड के अंदर है। कोई मंत्री या मुख्यमंत्री बनता है, तो भ्रष्टाचार हाथ से करता है, इन्होंने ट्रैक्टर और रेलवे के वेगन से भ्रष्टाचार करना शुरु कर दिया।

देवघर। गृह मंत्री ​अमित शाह देवघर में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार कहीं पर है तो वह झारखंड के अंदर है। अटल जी ने झारखंड राज्य एक सपने के साथ बनाया था कि राज्य का विकास होगा। यहां के दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के लोगों के अन्याय का निवारण होगा। पूर्व की रघुवर और अर्जुन मुंडा की सरकार ने शुरुआत तो अच्छी की, पर फिर से सरकार में हेमंत बाबू आ गए। कोई मंत्री या मुख्यमंत्री बनता है, तो भ्रष्टाचार हाथ से करता है, पर इन्होंने ट्रैक्टर और रेलवे के वेगन से भ्रष्टाचार करना शुरु कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चुनौती देते हुए कहा-चुनाव मैदान में कर लेते हैं दो-दो हाथ

अमित शाह यहीं नहीं रुके, झारखंड सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने कहा कि जो पैसा गरीब आदिवासियों के विकास के लिए आता है। वह पैसा गबन करके दिल्ली दरबार पहुंचाया जा रहा है। जनता के एक हजार आंख और कान हाते है। सोरेन सरकार को सीधी चुनौती देते हुए शाह ने कहा कि एक बार चुनाव के मैदान में आ जाओ, दो-दो हाथ कर लेते हैं, झारखंड की जनता सरकार हटाने के लिए बैठी है।

वोट बैंक के लिए डेमोग्राफी चेंज कर रही है सरकार

हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए डेमोग्राफी बदली जा रही है। घुसपैठिये, आदिवासियों की जमीनें हथिया रहे हैं। आदिवासी बच्चियों के साथ ज्यादती कर रहे हैं। यह पूरा झारखंड समझ रहा है। आदिवासी भी इसको समझते हैं। दुमका, जामताड़ा के अंदर आदिवासियों की संख्या घट रही है और घुसपैठियों की संख्या बढ रही है। आदिवासियों की संख्या 35 प्रतिशत से घटकर 24 प्रतिशत हो गयाी है। पिछड़े वर्ग की संख्या भी घट रही है।

विधानसभा चुनाव में बनने वाली है भाजपा सरकार

उन्होंने कहा कि यहां साइबर क्राइम का बड़ा हब बन गया है। जामताड़ा और देवघर के बच्चों को साइबर क्राइम की राह पर चढाकर बड़ा अपराध हो रहा है। मोदी सरकार ने साइबर क्राइम के लिए मदद दी, पर हेमंत बाबू के कान में यह आवाज नहीं सुनाई देती है। राज्य में वर्ष 2024 में 14 की 14 सीटें जीतेंगे और बाद में विधानसभा में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने वाली है।