Bokaro News: बोकारो में बाजार से लौट रहे दंपति के साथ दरिंदगी की घटना। चार ऑटो चालकों ने जबरन शराब पिलाकर पति के सामने पत्नी से गैंगरेप किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bokaro Crime News: बोकारो में गैंगरेप से सनसनी झारखंड के बोकारो से गैंगरेप की एक खौफनाक घटना सामने आई है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चारों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना के बाद से लोग गुस्से में हैं। दरअसल, एक दंपत्ति बाजार से लौट रहा था। रात का समय था। दोनों को नहीं पता था कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है। पीछे से चार ऑटोरिक्शा चालक दंपत्ति का पीछा कर रहे थे। आगे जाकर उन्होंने दंपत्ति को रोक लिया। वे उन्हें जबरन सुनसान जगह पर ले गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जबरन पिलाई दोनों को पिलाई शराब

वहां उनसे कहा- शराब पी लो, नहीं तो जान से मार देंगे। पति-पत्नी डर गए। अब सबको अपनी जान प्यारी है। पहले दोनों ने जाने देने की गुहार लगाई। लेकिन दरिंदों ने कहा- शराब पी लो फिर हम तुम्हें जाने देंगे। दंपत्ति ने शराब पी। उन्हें लगा कि शायद अब दरिंदे दोनों को छोड़ देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दरिंदों ने पति के सामने ही पत्नी के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। फिर धमकी देकर भाग गए।

पति चाह कर भी अपनी पत्नी को दरिंदों न बचा सका

घटना सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की है। गुरुवार की देर रात शराब के नशे में धुत चार दरिंदों ने बाजार से लौट रहे पति-पत्नी को धमकाकर स्कूल के पीछे ले गए। वह जगह सुनसान थी। वहां उन्होंने पति-पत्नी को जबरन शराब पिलाई। फिर पति की पिटाई की और उसके सामने ही पत्नी के साथ गैंगरेप किया। पत्नी चीखती-चिल्लाती रही। लेकिन दरिंदों को उस पर जरा भी रहम नहीं आया। पति चाहकर भी अपनी पत्नी की इज्जत नहीं बचा सका, क्योंकि दरिंदों ने उसे पकड़ लिया था। वे उसकी पिटाई भी कर रहे थे. गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पीड़िता और उसके पति को धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इधर, किसी तरह पीड़िता और उसका पति स्थानीय लोगों की मदद से बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना पहुंचे. वहां उन्होंने गैंगरेप मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई।

चारों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात पीड़िता का मेडिकल कराया गया। फिर पुलिस ने छापेमारी कर चारों आरोपी ऑटोरिक्शा चालकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार, दिलीप कुमार, जय कुमार और एक अन्य शामिल हैं। पीड़ित दंपत्ति झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला है। दोनों बोकारो जिले में मजदूरी करते हैं। गुरुवार रात काम खत्म करने के बाद दोनों डुडीबाद बाजार गए थे। वहां से घर लौटते समय उनके साथ यह दर्दनाक घटना घटी, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे।