नगर थाना इलाके के अंजू वर्मा और सुनीता वर्मा के घर बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने के लिए दो शख्स पहुंचे। उन्होंने पहले उनके सामने बर्तनों को चमका कर दिखाया। दोनों महिलाएं उससे बहुत खुश हुईं।

गिरिडीह। नगर थाना इलाके के अंजू वर्मा और सुनीता वर्मा के घर बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने के लिए दो शख्स पहुंचे। उन्होंने पहले उनके सामने बर्तनों को चमका कर दिखाया। दोनों महिलाएं उससे बहुत खुश हुईं। फिर उनसे चांदी के जेवरों को भी साफ करने के लिए मांगे और साथ में सोने के गहनों को भी सफाई के लिए लाने को कहा। महिलाओं के सामने ही ठग पाउडर से जेवर साफ कर रहे थे और फिर एकाएक ठगों ने बहुत ही चालाकी से महिलाओं के हाथ में पाउडर पकड़ा दिया और सोने के गहने समेत फरार हो गए। हालांकि फरार होते समय सीसीटीवी कैमरे में ठगों का अक्स कैद हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाउडर से बर्तन चमकाए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं जेठानी—देवरानी हैं। बीती 25 फरवरी को उनके घर आए दो युवकों ने महिलाओं को एक पाउडर दिखाया। उससे बर्तन समेत अन्य सामानों में चमक आने का दावा किया। घर में रखे पीतल व कांसे के बर्तन मंगा कर पाउडर का डेमो दिखाया। जिसके बाद बर्तनों में चमक आ गई। यह दिखाकर उन युवकों ने दोनों महिलाओं को अपने विश्वास में लिया। पर महिलाओं को यह नहीं पता था कि युवक उनको झांसा देने के लिए यह चाल चल रहे थे। उसके बाद उन युवकों ने उसके बाद चांदी के बर्तन और पायल वगैरह की सफाई के लिए मांगा और यह भी कहा कि उनके साथ सोने के गहने भी वह साफ कर देंगे। उनमे चमक आ जाएगी।

इस तरह भागे ठग

दोनों युवकों की यह बात सुनकर महिलाओं ने अपने गहने सफाई के लिए उन्हें सौंप दिए। युवकों ने जेवरों पर पाउडर लगा​ दिया और उन्हें साफ करने लगे। थोड़ी देर बार महिलाओं के हाथ में पाउडर रख दिया और कहा कि जेवर इसी मे हैं। यह कहने के बाद दोनों युवक फरार हो गए। जब दोनों युवक घर से निकल गए तब जाकर देवरानी—जेठानी को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। जब तक दोनों महिलाएं बाहर निकलतीं, तब तक दोनों ठग फरार हो चुके थे। उन लोगों ने शोर भी मचाया। पर दोनों बाइक पर सवार होकर भाग निकले। नगर थाना पुलिस को इस प्रकरण की शिकायत दी गई है।