अपने ही तिलक के एक दिन पहले दूल्हा छत से गिरकर जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दरम्यान शादी को लेकर लड़की के घर में शादी नहीं करने की बातें होने लगी। यह सुनकर दुल्हन नाराज हो गई।

गिरिडीह। इलाके में इस शादी की चर्चा है और हो भी क्यों नहीं। अपने ही तिलक के एक दिन पहले दूल्हा छत से गिरकर जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दरम्यान शादी को लेकर लड़की के घर में शादी नहीं करने की बातें होने लगी। यह सुनकर दुल्हन नाराज हो गई। अंत में नाटकीय ढंग से दोनों ने शादी के दिन ही शिव मंदिर में शादी रचाई। घटना सदर प्रखंड के महेशलुंडी गांव की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के पांच दिन पहले छत से गिरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक कुमार साह की शादी 15 मार्च को होनी थी। 10 मार्च को तिलक समारोह का आयोजन किया गया था। लड़का तिलक समारोह से एक दिन पहले यानि 9 मार्च को अपने ही छत से गिर पड़ा। उसे गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उसे हास्पिटल में एडमिट कराया गया। चिकित्सकों ने लड़कों को रांची के अस्पताल रेफर कर दिया। अगले दिन तिलक समारोह था। तिलक में आए लड़की पक्ष के लोगों ने जब यह सुना, तो वह कई तरह की बातें शुरु हो गईं।

शादी टालने की बात पर हो गई थी नाराज

घटना की जानकारी होने पर लड़की भी परेशान हो गई, जिस लड़के से उसकी शादी होने वाली थी। उसी के साथ दुर्घटना होने पर वह व्यथित थी। शादी टाल देने या शादी नहीं करने की बात होने लगी। यह सुनकर होने वाली दुल्हन नाराज हो गई। उसने अभिषेक से ही रिश्ते की बात कही। यह सुनकर घर वाले भी हैरान थे।

शिव मंदिर में रचाई शादी

बहरहाल, इसे संयोग ही कहा जाएगा कि उधर लड़के का इलाज चल रहा था। अस्पताल में उसका आपरेशन वगैरह भी किया गया था। पर विवाह की तारीख के ठीक एक दिन पहले चिकित्सकों ने लड़के को हास्प्टिल से डिस्चार्ज कर दिया और फिर शादी के दिन यानि 15 मार्च को दोनों ने शिव मंदिर में शादी रचाई।