झारखंड के पर्यटन मंत्री ने राज्य में पांच जगहों पर ग्लास ब्रिज बनाने की घोषणा की है। दशम फॉल्स, जोन्हा, मैगनोलिया और नेतरहाट में ये ब्रिज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

झारखंड पर्यटन: झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जी मीडिया से खास बातचीत करते हुए पर्यटन विभाग की ओर से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी है। जी मीडिया से खास बातचीत में पर्यटन मंत्री ने कहा कि- झारखंड सरकार की ओर से राज्य में पांच जगहों पर ग्लास ब्रिज बनाए जाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जल्द ही झारखंड सरकार राज्य में ग्लास ब्रिज बनाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां-कहां बनेगा ग्लास ब्रिज

इस बारे में विस्तार से बताते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि- दशम फॉल्स में सस्पेंशन ग्लास ब्रिज और जोन्हा में हाफ सर्कुलर ग्लास ब्रिज बनाने की योजना है, इसके अलावा तीसरी मैगनोलिया में ग्लास ब्रिज स्काई वॉक बनाने का काम होगा, साथ ही नेतरहाट के कोयल प्वाइंट पर ग्लास टावर बनाने की योजना है।

ये भी पढे़ं- बेटे ने कराया पिता का मर्डर, दिल दहला देने वाली कहानी

तय हुआ जगह

वहीं पतरातू के सेल्फी प्वाइंट पर ग्लास वॉक बनाने का काम चल रहा है। इसके साथ ही पर्यटन में आदिवासी संस्कृति और आदिवासी व्यंजन प्रमुखता से दिखाई देंगे। पहला आदिवासी पर्यटन तमाड़ के अड़की से उलिहातु होते हुए और दूसरा खान पर्यटन जहां आप खदान की खुदाई देख सकते हैं, को विकसित करने के लिए काम किया जा रहा है।

अलग-अलग बनाए जा रहे सर्किट

उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग सर्किट बनाए जा रहे हैं, कुछ सर्किट पर्यटन पर आधारित होंगे, जबकि कुछ धार्मिक सर्किट होंगे, कुछ सर्किट झारखंड के वन्यजीवों को दिखाने की कोशिश करेंगे, जबकि कुछ सर्किट दर्शनीय स्थलों को दिखाने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें- 'भैया' के खाते में जा रहा था मईयां सम्मान योजना का पैसा, फिर…