पहले से शादीशुदा शख्स संजय राज हैदराबाद में काम कर रहा था। उसी दौरान उसकी दोस्ती उड़ीसा निवासी देविका से हुई। कुछ दिनों तक चले प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने शादी कर लिया। विवाद शुरु होने के बाद पहली पत्‍नी के साथ मिलकर देविका की हत्‍या कर दी।

गोड्डा (झारखंड)। पहले से शादीशुदा शख्स संजय राज हैदराबाद में काम कर रहा था। उसी दौरान उसकी दोस्ती उड़ीसा निवासी देविका से हुई। कुछ दिनों तक चले प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने शादी कर लिया। जब देविका को उसके पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली तो उसने संजय पर पहली पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाया। दोनों में विवाद शुरु हो गया और उसके बाद संजय ने देविका को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और झारखंड स्थित सुंडमारा नदी घुमाने के बहाने लाकर देविका की बेरहमी से हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

इसके आगे की कहानी सुनकर आप के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। संजय अपनी दूसरी पत्नी देविका को 12 मार्च को सूंडमारा नदी घुमाने के बहाने लेकर आया। उसकी पहली पत्नी और साली वहां पहले से ही मौजूद थी। तीनों ने मिलकर देविका को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ चल रहे विवाद से तंग आ गया था। इसलिए उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसमें अपनी पत्नी और साली को भी शामिल कर लिया।

शव को ठिकाने लगाने के लिए शरीर के टुकड़े

कानून से बचने के लिए शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके शरीर के कई टुकड़े किए। उसका गला काटकर अलग करने के बाद देविका के धड़ को नदी के किनारे दफना दिया। उसके हलए उसने पहले उसने कुदाल से नदी के किनारे गड्ढा खोदा और फिर सिर को एक पालि​थीन में रखा और कुछ दूरी पर जाकर उसे भी जमीन के नीचे दबा दिया। मृतका का चेहरा कोई पहचान नहीं सके। इसलिए उसके चेहरे को पत्थरों से मारकर क्षत-विक्षत कर दिया।

दाहिना हाथ भी काटा

इतना ही नहीं देविका के दाहिने हाथ में टैटू बना था। उस टैटू से कोई उसकी पहचान नहीं कर सके। इसलिए बेरहम शख्स ने उसका दाहिना हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिया था। उसका काटा गया हाथ भी सिर के साथ ही पालिथीन में डालकर जमीन के नीचे दबाया।

पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

पिछले दिनों पुलिस को सुंडमारा नदी के किनारे महिला की सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस ने जांच शुरु की तो हत्याकांड का पता चला। संजय की पत्नी और साली को अरेस्ट कर लिया गया है,जबकि आरोपी संजय अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मुख्य आरोपी संजय बिहार के बांका जिले के सुमुखिया मोड़ गांव का निवासी है।