झारखंड के गोड्डा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक लड़की को रंग ना लगाना इतना महंगा पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई। वह सहेलियों के संग होली खेलने के लिए निकली थी। लेकिन अब उसकी लाश मिली है। 

गोड्डा (झारखंड). होली का त्यौहार खुशियों का प्रतीक है, जहां लोग मस्ती करते हुए अपनों को रंग-बिरंगे कलर लगाते हैं। लेकिन कभी-कभी जरा सी लापरवारी जानलेवा भी बन जाती है। झारखंड के गोड्डा जिले से एक ऐसी ही सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक लड़की को रंग लगाना इतना महंगा पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई। युवती अपनी सहेलियों के संग होली खेलने के लिए निकली थी। लेकिन अब उसकी लाश मिली है। इस खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचाकर रखा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाई दूज पर सहेली के घर का बोल निकली थी

दरअसल, यह शॉकिंग खबर गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर नीमा गांव की है। जहां एक खेत से 17 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी होली के दूसरे दिन यानि भाई दूज पर अपनी सहेली के घर रंग लगाने का कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर रात तक जब वो वापस नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश की। फोन किया तो मोबाइल भी स्विच ऑफ बताया। सहेलियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। फिर पुलिस के पास जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने खोजबीन की तो दूसरे दिन शव सुनसान इलाके में एक लड़की का शव मिला, जिसकी पहचान कर ली गई।

हुड़दंग में गई लड़की की जान

मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ महागामा शिव शंकर तिवारी और थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। जिससे पता चलता है कि उसकी हत्या की गई है। लेकिन मर्डर स पहले उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश भी की गई है। मामले की छानबीन की रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

रंग लगाने का मना किया तो लड़की को मार डाला

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि गांव के कुछ हुड़दंगियों ने शराब के नशे में एक घर में घुसकर जबरन महिलाओं के साथ रंग लगाने की कोशिश की थी। इस दौरान मृतका लड़की भी वहां पर मौजूद था। रंग लगाने के बहाने उनके साथ बदसलूकी करने लगे। वहीं जब युवती ने रंग लगाने का विरोध किया तो आरोपियों को इतना नागवार गुजरी कि उन लोगों ने वृद्ध महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया और लात घुसे से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि यह महिला के बयान के अनुसार पुलिस का कहना है। बाकी मामला जांच के बाद क्लियर होगा।