झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में  शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिक्षा मंत्री की निधन से झारखंड सरकार में शोक की लहर दौड़ गई है।   

रांची. झारखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) का निधन हो गया। महतो ने चेन्‍नई में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। बता दें कि उनकी लंबे समय से तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह सीरियस हालत से गुजर रहे थे। शिक्षा मंत्री की निधन से झारखंड सरकार में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री के निधन पर गहरा दुख जताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम सोरेन ने लिखा-'हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा-अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति

बीजेपी नेता ने कहा-मैं उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक है। पार्ट के नेता ही नहीं तमाम राजनीतिक दल उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। वहीं झारखंड में बीजेपी के कद्दावर नेता बाबूलाल मरांडी ने लिखा-झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

जगरनाथ महतो की ऐसे बिगड़ते चली गई तबीयत

बता दें कि महतो वैसे तो लंबे समय से बीमार रहे हैं। 2018 में उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनकी एक बार एनजीओप्लास्टी भी हो चुकी थी। हालांकि वह ठीक हो गए थे। लेकिन दो साल पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद तबीयत बिगड़ती चली गई थी। उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। इस दौरान उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल में जब उन्‍हें एडमिट किया गया। लेकिन यहां सुधार नहीं हुई तो सीएम हेमंत सोरेन के कहने पर महतो को चेन्नई एमजीएम में उनके लंग्‍स का ट्रांसप्‍लानटेशन के लिए भेजा गया। यहां उनका लंग्‍स का ट्रांसप्‍लानटेश हुआ था। जिसके बाद वह ठीक हो गए थे। लेकिन कुछ दिन पहले फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई और अब फॉलो अप के लिए उन्‍हें फिर से चेन्नई लाया गया।