झारखंड के जमशेदपुर में प्रेमी-प्रेमिका और प्रेमिका के घर वालों के बीच एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। आप भी सुनकर चौंक जाएंगे। कदमा के प्रतिमानगर स्थित मेघदूत अपार्टमेंट के चिरंजीवी चिराग पिल्लई का एक लड़की से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में प्रेमी-प्रेमिका और प्रेमिका के घर वालों के बीच एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। आप भी सुनकर चौंक जाएंगे। कदमा के प्रतिमानगर स्थित मेघदूत अपार्टमेंट के चिरंजीवी चिराग पिल्लई का एक लड़की से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ​पश्चिम बंगाल के मालदा की रहने वाली है। युवती अपने प्रेमी के साथ लगभग दो महीने से उसके फ्लैट पर रह रही थी। अचानक उसके घर वाले आए और प्रेमी के नाक के नीचे से लड़की को ले भागे। इस घटना की इलाके में खूब चर्चा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फोन पर बढ़ीं नजदीकियां

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती का बीच में सम्पर्क टूट गया था। पर दो महीने से फिर दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी तो नजदीकियां बढ़ीं और मालदा से चलकर लड़की ओडिशा पहुंची। उधर युवक भी ओडिशा आया और लड़की को लेकर कदमा प्रतिमानगर स्थित अपने फ्लैट पर आया। उसके बाद लड़की, युवक के साथ दो महीने से उसके फ्लैट पर रह रही थी।

घर वाले कार से लड़की को लेकर हुए फरार

मंगलवार रात को लड़की के घर वाले जमशेदपुर स्थित लड़के के घर पहुंचे। जैसे ही वह लोग लड़के के घर पहुंचे। लड़का अपनी कार से लड़की को लेकर भागने लगा। पर लड़की के घर वालों ने उसे भागने नहीं दिया और उसे चारो तरफ से घेर लिया। इस बीच लड़की के घर वालों ने लड़के से उसके कार की चाभी भी ​छीननी चाही। पर चिराग उनसे बचने की कोशिश करने लगा। उस दरम्यान उसकी कार पलट गई। वह लोग लड़की को अपनी कार में लेकर फरार हो गए।

किसी पक्ष ने नहीं की लिखित शिकायत

दिलचस्प यह है कि इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है। लड़के ने थाने में मौखिक शिकायत की है। उसका कहना है कि लड़की के परिवार वाले उस पर दबाव बना रहे थे कि वह अपनी संपत्ति लड़की के नाम कर दे। कुछ दिन पहले लड़की के परिवार के लोग आकर यही दबाव बना रहे थे। उसने इसके लिए मना कर दिया तो उन लोगों ने मंगलवार को हमला कर दिया।