योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया और अवैध घुसपैठियों की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पत्थरबाज अब झाड़ू लगाते दिखेंगे।

रांची। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं से एकजुट रहने के लिए कहा। सीएम ने झारखंड में अवैध घुसपैठियों की समस्या पर बात की। उन्होंने कहा कि पत्थरबाज पहले कश्मीर में भी थे। आज सब पत्थरबाज राम नाम सत्य की यात्रा पर जा चुके हैं। अपनी ताकत का अहसास कराएंगे तो ये पत्थरबाज आपके लिए झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते हुए दिखाई देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बरकागांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जातियों में बंटिये मत। जाति के नाम पर बांटने वाले लोग आपको क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटेंगे। जब आप पर संकट आएगा तो कोई आपके साथ खड़ा नहीं होगा। यही कांग्रेस लगातार 1947 से करती आई है। यही, कांग्रेस ने देश को जख्म दिए। आरजेडी ने बिहार में जख्म दिए। झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड के साथ नहीं है।"

Scroll to load tweet…

जैसी घुसपैठ करा रहे हैं आपको घंटी और शंख बजाने नहीं देंगे

आदित्यनाथ ने कहा, "जिस प्रकार की घुसपैठ ये लोग बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का करा रहे हैं अगर डेमोग्राफी चेंज इसी प्रकार की होगी तो आज ये लोग यात्रा रोक रहे हैं। आने वाले समय में घरों के अंदर घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे। इसलिए एक रहिए और नेक रहिए। इस देश का इतिहास गवाह है जब भी जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बंटे हैं तो निर्ममता से कटे भी हैं। हम बार-बार इस बात को कहते हैं। जाति के नाम पर मत बंटिए। ये बांटने वाले लोग देश को धोखा दे रहे हैं। देश इनके एजेंडे का हिस्सा नहीं है। भारत सुरक्षित और समृद्ध हो यह बांटने वाले लोगों के एजेंडे का हिस्सा नहीं है।"

सीएम ने कहा, "ये लोग भारत विरोधी काम करेंगे। घुसपैठियों को बढ़ावा देंगे। अराजकता को बढ़ावा देंगे। हिंदुओं को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटेंगे। पर्व और त्योहारों में बाधा डालेंगे।"