झारखंड विधानसभा के आगामी विशेष सत्र को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने विधानसभा भवन के 100 मीटर के दायरे में CRPC की धारा 144 लागू कर दी है. एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

झारखंड। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद, चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन है, जिसमें लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस शामिल हैं। इसी बीच झारखंड में दो दिवसीय विधानसभा सत्र सोमवार से शुरू होगा, जहां चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेता चंपई सोरेन ने 3 फरवरी को रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 29 सीटें, उसकी सहयोगी कांग्रेस के पास 17 और राजद और सीपीआई (ML) के पास 1 सीट है। 43 विधायकों के समर्थन के साथ इंडिया ब्लॉक के पास फ्लोर टेस्ट के लिए पर्याप्त संख्या है। हालांकि, इसी बीच मिली ताजा जानकारी के अनुसार झामुमो नेता हेमंत सोरेन चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत में हिस्सा लेने के लिए झारखंड विधानसभा पहुंच चुके हैं। उससे पहले स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो भी विधानसभा पहुंचे हैं।

झारखंड में धारा 144 लागू

झारखंड विधानसभा के आगामी विशेष सत्र को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने विधानसभा भवन के 100 मीटर के दायरे में CRPC की धारा 144 लागू कर दी है. एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार धारा 144 के दौरान किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली, प्रदर्शन या अतिक्रमण पर रोक लगी है। 

इससे पहले रांची की एक विशेष अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5 फरवरी को राज्य विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दी। ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें हिरासत में भेज दिया गया था।

ये भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड में विश्वास मत आज, सत्तारूढ़ विधायकों ने जताया आत्मविश्वास: जानें 10 महत्वपूर्ण बिंदु