झारखंड सरकार ने चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। IAS और पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ, जिसमें कई महत्वपूर्ण अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। पढ़ें पूरी खबर।

रांची। Jharkhand IAS Transfer चुनाव से पहले राज्य में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों और झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके अलावा, रांची में 11 पुलिसकर्मियों का भी तबादला किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 IAS अधिकारियों का तबादला

चास के अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव को योजना एवं विकास विभाग में पदस्थापित किया गया है, जबकि जगन्नाथपुर की अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा को चास एसडीओ के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और अधिकारियों को नए पदों पर अपनी सेवाएं देने के आदेश दिए गए हैं।

5 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

झारखंड प्रशासनिक सेवा के भी पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अंतर्गत, अनुराग लकड़ा को सिमडेगा में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह, महेंद्र छोटन उरांव को सिमडेगा में एसडीओ बनाने का आदेश विलोपित कर दिया गया है, और वह अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। सिमडेगा के एसडीओ सुमंत तिर्की को जेपीएससी में उप परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। प्रतीक्षारत अधिकारी उदय रजक की सेवाएं मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को दी गई हैं।

रांची में 11 पुलिसकर्मियों का तबादला

रांची में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इनमें प्रमुख रूप से डोरंडा और बीआइटी थानेदार शामिल हैं। जयदीप टोप्पो को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि पूर्व डोरंडा थानेदार आनंद किशोर को सीसीआर में योगदान देने का आदेश हुआ है।

किसे कहां भेजा गया?

SI रोशन कुमार सिंह – कांके थाना

SI संजीव कुमार – मेसरा ओपी प्रभारी

SI दिवाकर कुमार – खादगढ़ा टीओपी प्रभारी

SI टिंकू रजक – कांके थाना

SI पूजा विभूति उरांव – एदलहातु टीओपी प्रभारी

SI चूड़ामणि टुडू – टाटीसिलवे थाना

SI उदय कुमार – सिल्ली थाना

SI सुरेंद्र प्रसाद – कांके थाना

SI जुल्फिकार अली – रातु थाना

ये भी पढ़ें...

कालीमाटी कैसे बना जमशेदपुर...जानें क्या है इस शहर से रतन टाटा का नाता?

झारखंड के इस मंदिर में 16 दिन की नवरात्रि, 500 साल पुरानी पोथी से होती है पूजा