इसे कहते हैं जैकपॉट लगना! झारखंड विधानसभा के सदस्य यानी MLAs अब लगभग 2.88 लाख रुपये की मंथली इनकम के साथ देश में सबसे अधिक कमाई करने वाले विधायक बनने जा रहे हैं।  

रांची. इसे कहते हैं जैकपॉट लगना! झारखंड विधानसभा के सदस्य यानी MLAs अब लगभग 2.88 लाख रुपये की मंथली इनकम के साथ देश में सबसे अधिक कमाई करने वाले विधायक बनने जा रहे हैं। झारखंड में विधायकों के वेतन वृद्धि को मंजूरी मिल गई है। इसे एक गेम चेंजिंग कदम माना जा रहा है, क्योंकि झारखंड के विधायक अब देश में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले जनप्रतिनिधि बनने के लिए तैयार हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झारखंड के विधायकों की वेतन में वृद्धि-2.88 लाख हुई सैलरी

झारखंड के विधायकों को अब 2.88 लाख मंथली सैलरी और अन्य शानदार सुविधाएं मिला करेंगी। 15 नवंबर 2000 को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित झारखंड में पिछले कुछ वर्षों में विधायकों के वेतन में लगातार वृद्धि देखी गई है। राज्य गठन के बाद से वेतन वृद्धि का यह सातवां उदाहरण है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और शिद्दत से निभा सकें।

झारखंड के विधायकों को कभी मात्र 19800 रुपए वेतन मिलता था

अगर कुछ साल पहल की बात करें, तो 2001 में झारखंड के विधायकों को वेतन और भत्ते के रूप में 19,800 रुपये की मामूली राशि मिलती थी। लेकिन हालिया वेतन वृद्धि के साथ वे अब लगभग 14 गुना अधिक कमाएंगे। यानी अब झारखंड के विधायक अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों की तुलना में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले हो गए हैं।

जानिए अन्य राज्यों की तुलना में झारखंड के विधायकों का वेतन

झारखंड के विधायकों का मौजूदा वेतन पैकेज अधिकांश अन्य राज्यों के विधायकों को मिलने वाले पारिश्रमिक से बहुत अधिक है। दिल्ली के विधायक वेतन और भत्ते के रूप में सिर्फ 95,000 रुपये कमाते हैं। झारखंड की प्रति व्यक्ति आय दिल्ली से कम है, फिर भी फाइनेंसियल बेनिफिट के मामले में यहां के विधायक देश के कई राज्यों से आगे हैं। बढ़े हुए वेतन के अलावा झारखंड के विधायकों को और भी कई शानदार सुविधाएं और लाभ मिलेंगे।

यह भी पढ़ें

Success Story: नक्सल प्रभावित सुकमा के ड्राइवर की बेटी को जब लंदन से आया शानदार जॉब का ऑफर

सुप्रीम कोर्ट से पहले गोवा में क्या करने गए थे राहुल गांधी, जानिए क्यों वायरल है ये तस्वीर?