Jharkhand Weather: झारखंड के नौ जिलों में अगले तीन घंटे में तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी। मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट और छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना।

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड के नौ जिलों में तीन घंटे के भीतर तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। वज्रपात के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। आईएमडी ने तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट और छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के 3 जिलों में चेतावनी जारी कर दी है। बोकारो, धनबाद और जामताड़ा जिलों में कुछ ही घंटों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। अगले एक से तीन घंटे के भीतर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वज्रपात के साथ बिजली गिरने की भी संभावना भी जताई जा रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इन छह जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

मौसम विभाग ने झारखंड के छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। वहीं, अगले 3 घंटों में पाकुड़, साहिबगंज, चतरा, दुमका, गोड्डा और खूंटी जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं के साथ वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।

21 जून तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि झारखंड में फिलहाल बारिश जारी रहेगी। 21 जून तक राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।