विवाहित लड़की घर से गायब हुई तो पिता ने दामाद पर अपहरण के आरोप में केस दर्ज कराया। पुलिस पर बेटी को खोजने ​के लिए दबाव बनाया। पर पिता को यह नहीं पता था कि जिस बेटी की लापता होने की वजह से परेशान है। वह अपने प्रेमी के साथ उसके घर पर रह रही थी।

पलामू। विवाहित लड़की घर से गायब हुई तो पिता ने दामाद पर अपहरण के आरोप में केस दर्ज कराया। पुलिस पर बेटी को खोजने ​के लिए दबाव बनाया। पर पिता को यह नहीं पता था कि जिस बेटी की लापता होने की वजह से परेशान है। वह अपने प्रेमी के साथ उसके घर पर रह रही थी। पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के घर से बरामद किया तो पिता के पैरों तले जमीन खिसक गयी। अब पुलिस पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल भर पहले हुई थी शादी

पलामू जिले के मेदिनीनगर इलाके में एक युवती की साल भर पहले शादी हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही लड़की अपने पिता के घर आ गयी। दोनों पक्षों ने बातचीत के बाद आपस में समझौत किया। यह तय हुआ कि पति और पत्नी अब अलग अलग रहेंगे। इस घटना के पांच महीने बाद एक दिन अचानक युवती अपने पिता के घर से गायब हो गयी।

19 फरवरी को दर्ज कराया मुकदमा

पिता ने मेदिनीनगर थाने में बीते 19 फरवरी को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को दी गयी शिकायत में अपनी बेटी के अपहरण का आरोप दामाद पर लगाया। पुलिस से अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार भी लगायी। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरु की और युवती को पांकी थाना क्षेत्र के सरोना गांव के रहने वाले उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया।

पूछताछ में युवती ने बताया सच

युवती ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि वह अपने प्रेमी राजकुमार भुइयां के साथ स्वेच्छा से जम्मू चली गयी थी। वहीं पर दोनों ने शादी रचाई। इसके बाद अब दामाद के खिलाफ शिकायत करने वाले लड़की के पिता कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक झूठा केस दर्ज करने के आरोप में उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।