पीएम मोदी आज बुधवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वह बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पहुंचे हैं। पीएम पहली बार कोई प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव पहुचा है। 

रांची. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के मौके पर झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम सबसे पहले मोदी रांची में बिरसा मुंडा मेमोरियल पहुंचे, जहां उन्होंने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वो खूंटी जिले के उलिहातू में बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री जो यहां पहुंचे

दरअसल, पीएम ने जन्मथली पर जाकर सबसे पहले बिरमा मुंडा की प्रतिमा को नमन किया। इसके बाद वहां की माटी का तिलक अपने माथे पर लगाया। पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने भगवान बिरसा की प्रतिमा को नमन किया और परिजनों से बात की।

पहली बार कोई पीएम बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचा

पीएम मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो आदिवासियों के भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुचे हैं। पीएम मोदी उलिहातु में बिरसा मुंडा की माटी को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पहले कोई भी पीएम यहां नहीं आया है और ना ही किसी ने उनके वंशजों के मुलकात की है।

पीएम मोदी 7200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

बता दें कि पीएम मोदी आज बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर झारखंड के लाखों आदिवासियों को करीब 7200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे हैं। यहां पीएम आदिवासियों के विकास के लिए कई सारी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यहीं से पीएम खूंटी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। धनबाद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी-आईएसएम और रांची आईआईएम के नव निर्मित भवन का ऑनलाइन उद्घाटन भी आज होगा। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के तीन प्रोजेक्ट का यहां ऑनलाइन शिलान्यास भी पीएम मोदी आज करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री रेल, सड़क, शिक्षा, कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे कई क्षेत्रों की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

पीएम मोदी के साथ सीएम और राज्यपाल

पीएम मोदी के झारखंड दौरे पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन साथ हैं। रांची से लेकर उलिहातु में धारा 144 में लगा दी है। साथ ही जगह-जगह पर पुलिस और आर्मी के जवान तैनात हैं।