जमशेदपुर में एक सपेरे की मौत उसके ही अजगर से गला घोंटने से हो गई। रोज़ की तरह कमाई के लिए निकला सपेरा जब अजगर को गले में लटका कर करतब दिखा रहा था, तभी अजगर ने उसे कसकर जकड़ लिया और उसकी जान चली गई।

झारखंड न्यूज। झारखंड के जमशेदपुर के पटमदा के रपचा गांव में रहने वाले 52 वर्षिय हेमंत की मौत की कहानी कुछ ऐसी है कि किसी को भी यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। पेश से सपेरे का काम करने वाला मृतक रोजी-रोटी के लिए गले में सांप लटका कर घूमता था और पैसे कमाता था। रोज की तरह गुरुवार को भी धंधे पर निकल गया। हालांकि, इस बार उसकी किस्मत कुछ ज्यादा ही खराब थी। हुआ यूं कि, अजगर ने हेमंत की गर्दन पर अपनी मजबूत पकड़ बना दी और गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

अजगर के लगातार गर्दन पर दवाब बनाने के कारण हेमंत सिंह का दम घोटने लगा और जमीन पर गिर गया। किसी ने भी सांप को छुड़ाने का हिम्मत नहीं दिखाई। हालांकि, जब अजगर ने हेमंत को छोड़ तो इधर-उधर भागने लगा था। ऐसा देख आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके सूचना स्थानीय बीजेपी नेता विकास सिंह को दी गई, जिन्होंने अन्य सपेरे की मदद से अजगर को पकड़ने में मदद की। इसके बाद लोगों ने शख्स को सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके उपरांत अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सड़कों पर भागने लगा सांप

स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक काफी सालों से जंगलों से सांप पकड़ता और शहर में लाकर लोगों का मनोरंजन करता। उसी से उसका दाना-पानी चलता था। घटना से 4 दिन पहले भी उसे हाईवे पर सांप को लटकर घूमते हुए देखा गया था। बता दें कि अजगर जहरीला भले नहीं होता है। लेकिन उसकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। वो अपने शिकार को पूरी तरह से तोड़ देता है और एक साथ निगल जाता है।

ये भी पढ़ें: VIDEO : 'नागिन' के रूप में मिली 3 माह से लापता लड़की, देखकर हैरान रह गए लोग