झारखंड के रामगढ़ शहर से खौफनाक खबर सामने आई। बीती रात उपचुनाव का प्रचार कर रहे आजसू पार्टी के एक कद्दावर नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में चुनावी रंजिश के साथ नक्सली हमले के चलते मर्डर की आशंका जताई है।

रामगढ़ (ramgarh). झारखंड के रामगढ़ सीट पर कुछ दिनों में उपचुनाव होने है। इसके लिए पार्टियां चुनाव प्रसार में लगी है। इसी दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल आजसू पार्टी के दिग्गज नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को आरोपियों ने इतनी सफाई से अंजाम दिया को किसी को कुछ पता नहीं चला। वारदात के बाद आरोपी मौके से आराम से फरार हो गए। पुलिस ने केस में चुनावी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। पतरातू पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेता की पहचान मनेज मुंडा के रूप में हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चुनाव प्रचार के दौरान देख रहे थे पारंपरिक मुर्गों की फाइट

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया की उपचुनाव की तैयारी के दौरान प्रचार के लिए आजसू पार्टी के दिग्गज नेता मनोज मुंडा अमझरिया गांव पहुंचे हुए थे। यहां आने के बाद वे वहां पर चल रही मुर्गे की फाइट का आनंद ले रहे थे। तभी वहां पर हथियार लिए बदमाश और नेता को किसी बात का बोलकर कुछ दूर पर लेकर गए। लोग फाइट का आनंद ले रहे थे तो नेता के वहां पर जाने का इतना ध्यान नहीं दिया।

क्लोज रेंज से सिर में मारी गोली, पैदल चलते हुए हो गए फरार

आरोपियों ने आजसू नेता को भीड़ से कुछ दूर ले जाकर शोर का फायदा उठाते हुए क्लोज रेंज में सिर में गोली मार दी। फायरिंग करते ही नेता जमीन में गिर पड़े। उनको इसी हाल में छोड़कर बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर आराम से घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उनको लेकर रांची के रिम्स पहुंची, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आजसू और विपक्ष ने हत्या की निंदा की, आरोपियों को पकड़ने की मांग की

वहीं घटना में दिग्गज नेता को खोने के बाद आजसू पार्टी और विपक्ष की भाजपा पार्टी ने घोर निंदा की है। इसके साथ ही हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं इस घटना पर आजसू पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष ने कहा कि हत्या के द्वारा उपचुनाव में मतदाताओं में फैलाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं इस मामले में पतरातू उप खंड के पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मर्डर को दोनो एंगल से जांच कर रही है। पुलिस इसे चुनावी रंजिश के साथ साथ नक्सली एंगल से भी जांच कर रही है। इसका कारण है कि कुछ समय पहले पुलिस ने नेता मनोज मुंडा को नक्सली वारदात के चलते हिरासत में लिया था। वहीं पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों को जल्दी ही अरेस्ट कर लेगी।

इसे भी पढ़े- राजस्थान में गोलीबारीः भाजपा नेता के एकलौते बेटे को इतनी गोलियां मारी, नल से पानी बहने जैसे बॉडी से बहा खून