संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार ने कहा कि मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए "आर्ट 81" कार्यक्रम का 18 से 19 अक्टूबर को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में आयोजित किया जा रहा है।

रांची। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार ने कहा कि मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए "आर्ट 81" कार्यक्रम का 18 से 19 अक्टूबर को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखण्ड की कलाकृति, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य को चित्रकारी के माध्यम से मतदान के प्रति ज्ञानवर्धन एवं सजग करने का कार्य किया जाएगा। वे आज "आर्ट 81" कार्यक्रम के आयोजन हेतु चयनित स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची का भौतिक निरीक्षण कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि दो दिवस तक चलने वाले इस कला महोत्सव की संपूर्ण तैयारी ससमय पूरी करने की दिशा में रांची जिला प्रशासन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में केवल झारखंड के ही नहीं अपितु अन्य राज्यों से भी चित्रकला के क्षेत्र के नामचीन कलाकार भाग लेने वाले है। साथ ही नए वोटरों को आकर्षित करने के लिए मनोरंजक कार्यक्रमों जैसे नुक्कड़ नाटक, रंगोली, भाषण आदि का भी आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही मतदान के महत्व को मनोरंजक रूप में मतदाताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से आरजे एवं लाइव म्यूजिक बैंड द्वारा कार्यक्रम का संचालन भी किया जायेगा।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची सहित जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।