रांची पुलिस ने 20 साल के एक खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 50 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती जैसे कई गंभीर आरोप हैं और वह कई दिनों से फरार चल रहा था।

रांची. झारखंड के रांची में पुलिस ने एक ऐसे खतरनाक किलर को गिरफ्तार किया है। जिसकी उम्र 20 साल है, लेकिन उसने इस दौरान 50 से ज्यादा अपराध किए हैं। जिसके खिलाफ राज्य के कई थानों में 51 संगीन मामले दर्ज हैं। कई बार तो वह जेल जा चुका है। आरोपी प्रदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियों को अपना शिकार बनाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोहरदगा का रहने वाला है यह साइको किलर

मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीम ने प्लानिंग के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। आरोपी की पहचान राजीव रंजन सिंह के रूप में हुई है, जो कि वर्तमान में वह रांची के अरगोडा थाना अंतर्गत हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहता है। हालांकि राजीव थाना किस्को जिला लोहरदगा का रहने वाला है।

हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स के मामले दर्ज

रांची एसएसपी ने बताया कि राजीव के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन अपराध में 50 से अधिक कांड दर्ज हैं। वह कई दिनों से फरार था, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मोरहाबादी सब्जी बाजार के पास से पकड़ा है। उसके पास से रांची पुलिस ने देशी लोडेड पिस्तौल जब्त की है।

बिल्डर-डॉक्टर और बिजनेसमैन को बनाता शिकार

रांची एसपी ने बताया की राजीव एक तरह से साइको किलर है, जो प्रदेश की नामचीन हस्तियों को अपना शिकार बनाता था। उसने रांची समेत अन्य शहरों के कई बिल्डर-डॉक्टर और बिजनेसमैन के साथ वारदात को अंजाम दे चुका है। झारखंड के कई चर्चित हत्याकांड में भी संलिप्त रह चुका है। आरोपी को अपने द्वार किए गए अपराधों का जरा सा भी पछतावा नहीं है।