झारखंड की राजधानी रांची में सड़कों के विकास के लिए फ्लाईओवर का जाल बिछाने की योजना तैयार है। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के विकास की रफ्तार अब और तेज होने जा रही है। राज्य सरकार ने शहर के कायाकल्प की योजना तैयार कर ली है और इसके लिए सबसे पहले ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान करने पर ध्यान दिया जा रहा है। राजधानी में फ्लाईओवर का जाल बिछाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे शहर की सड़कों को जाम मुक्त बनाया जा सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 मिनट की दूरी अब तय हो रही मात्र 5 मिनट में

वर्तमान में कांटाटोली फ्लाईओवर का काम पूरा हो चुका है। इसके चालू होने से योगदा सत्संग आश्रम से शांति नगर तक की दूरी 25 मिनट से घटकर मात्र 5 मिनट रह गई है। इसके अलावा सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माणाधीन है, जो शहर के मुख्य स्थानों को जोड़ने का काम करेगा।

CM ने कनेक्टिंग फ्लाईओवर का कर चुके हैं शिलान्यास

शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन दोनों फ्लाईओवर को आपस में जोड़ने के लिए कनेक्टिंग फ्लाईओवर का शिलान्यास किया है। इस फ्लाईओवर के बनने के बाद मेकान चौक से शांति नगर तक की यात्रा आसान हो जाएगी। इसके साथ ही शहर में अन्य कई फ्लाईओवर परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं, जिनका निर्माण शुरू होने वाला है।

रांची के मुख्य फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स

1. सहजानंद चौक-कांके रोड फ्लाईओवर: यह फ्लाईओवर 2280.76 मीटर लंबा होगा और इसे फोरलेन बनाया जाएगा। इसके निर्माण से कांके रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

2. अरगोड़ा-डिबडीह फ्लाईओवर: हरमू रोड से अरगोड़ा चौक होकर डिबडीह तक यह फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके तहत शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।

3. करमटोली चौक-रिम्स फ्लाईओवर: करमटोली चौक से रिम्स तक इस फ्लाईओवर के बनने से बरियातू और बूटी मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को जाम से राहत मिलेगी।

रांची शहर में प्रस्तावित परियोजनाएं

1. कांटाटोली से बूटी मोड़ तक

2. एलपीएन शाहदेव चौक से कांके रोड होते हुए नगड़ी रिंग रोड तक

3. करमटोली चौक से बोड़ेया तक

प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स पूरे होने से मिलेगी लोगों को बड़ी राहत

रांची में जल्द ही सड़कों पर जाम का समय बीते दिनों की बात हो जाएगी। कांटाटोली से बूटी मोड़ तक के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण से कुल 11 किमी. लंबी सड़क पर बिना जाम के आवागमन संभव होगा। इसके अलावा करमटोली से बोड़ेया तक फ्लाईओवर निर्माण की योजना भी प्रस्तावित है, जो टैगोर हिल और मोरहाबादी क्षेत्र के यातायात जाम को हल करने में मददगार साबित होगा।

रांची में ट्रैफिक हो जाएगा स्मूथ

राजधानी रांची की सड़कों पर फ्लाईओवर का यह जाल न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि नागरिकों के समय और ऊर्जा की भी बचत करेगा। सरकार द्वारा की गई इन योजनाओं से आने वाले दिनों में रांची के विकास को नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें...

CISF जवान की 15 दिन पहले हुई ज्वाईनिंग, कैंप में इस हालत में मिली लाश..सब हैरान

कमाल की है SPKSY स्कीम: आपकी बेटी को मिलेंगे 6 किस्तों में 40,000...जानें कैसे?