भोपाल में 9वीं के छात्र का एक नाबालिग ने ही बेरहमी से मर्डर कर दिया। आरोपी ने इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल (मध्य प्रदेश). भोपाल से दिल दहला देने वाली खबर है, जहां एक 9वीं के छात्र का बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। नाबालिग का शव उसके ही घर के पास मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं छात्र के सीने में ऐसी नुकीली हथियार से हमला किया था कि उसकी जान ही चली गई। हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी को 9वीं के छात्र से लेना था पुराना बदला

दरअसल, यह मामला भोपाल के टीटी नगर इलाके में अर्जुन नगर बस्ती का है। जहां गुरूवार रात मृतक ब्रजकांत (16) पिता ब्रजलोचन पांडे का शव मिला। बताया जाता है कि आरोपी सोनू बाथम और मृतक बच्चे में किसी बात को लेकर पुराना विवाद था। किसी बात को लेकर कुछ समय पहले ब्रजकांत ने सोनू को पत्थर मार दिया था। हालांकि परिवार और मोहल्ले के लोगों ने यह मामला शांत करा दिया था। लेकिन आरोपी ने सोच लिया था कि बदला लेना है।

दोनों एक ही कॉलोनी में रहते…लेकिन बन चुके थे दुश्मन

बता दें कि ब्रजकांत और सोनू दोनों ही एक मोहल्ले में रहते हैं। दोनों में पहले बात थी, लेकिन कुछ समय से वह एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। जरा से पत्थर वाली बात को लेकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि मृतक छात्र एक निजी स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ता था। मृतक बच्चे के पिता वन विभाग में फोर्थ क्लास कर्मचारी हैं, ब्रजकांत उनका इकलौता बेटा था। अब बेटे के बाद उनकी दो बेटियां ही बची हैं। बताया जाता है कि आरोपी सोनू बाथम आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। अब शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया है

यह भी पढ़ें-ना मर्डर ना हादसा, फिर भी छतरपुर में एक साथ पिता और 2 जवान बेटों की मौत