डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली चुनाव में तिलकराम गुप्ता के लिए समर्थन मांगा और केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने बजट की तारीफ की और जापान दौरे का जिक्र भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जापान से लौटते ही दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुट गए। उन्होंन त्रिनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी तिलकराम गुप्ता के लिए वोटों की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में राम मुस्कुरा रहे तो दिल्ली में तिलकराम भी मुस्कुराएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने झूठ बोलकर सरकार बना ली। जनता से कई वादे किये लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। जो कहा उसका उलटा ही किया। सीएम डॉ यादव ने कहा कि केजरीवाल ने जेल जाने और दिल्ली को लजाने के काम किये। साथ ही मनीष सिसोदिया पर भी तंज कसते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री भी शराब घोटाले में जेल गए ऐसा कहीं नहीं हुआ। इसीलिए दिल्ली की जनता अब ठान भी चुकी है..मान चुकी है और झूठेलाल को जान चुकी है। *उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना बंद होने की अफवाह फैलाई तब हमने उन्हें इस झूठ के लिए कानूनी कार्रवाई की चुनौती दी थी।

वहीं अपने भाषण में उन्होंने केन्द्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्यमवर्ग को 12 लाख तक करमुक्त आय, किसानों के लिए 5 लाख का क्रेडिट, गरीबों के कल्याण के लिए और महिलाओं, युवाओं के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। बदलते दौर में पूरी दुनिया मोदी जी की तरफ आशाभरी नजरों से देख रही है।

उन्होंने अपने जापान दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जापान के लोग भी भाजपा और भारतीयों पर भरोसा जता रहे हैं। भाजपा ने दिल्ली के लिए भी बेहतर संकल्प पत्र जारी किया है जिसे हम पूरा करेंगे।