Love Suicide Mystery: विदाई से पहले दुल्हन ने प्रेमी संग फांसी लगाकर दी जान! शादी के सिर्फ 8 दिन बाद ही दुल्हन और पहले से शादीशुदा प्रेमी की लाशें पेड़ से लटकी मिलीं… क्या ये इत्तेफाक था या रची गई थी कोई साजिश? पुलिस भी हैरान। 

Ashoknagar News: अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता और उसके प्रेमी ने शादी और विदाई के कुछ ही दिनों बाद एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुबह 4 बजे निकली दुल्हन, कुछ घंटे बाद मिली मृत

घटना शनिवार सुबह की है। प्रियंका उर्फ रवि बंजारा (21) ने सुबह 4 बजे शौच जाने का बहाना बनाकर घर छोड़ा। वहीं युवक रामकृष्ण यादव (25) अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। कुछ घंटों बाद दोनों की लाशें गांव के बाहर एक पेड़ से लटकी हुई मिलीं।

प्रेमिका की 8 दिन पहले हुई थी शादी, विदाई उसी दिन थी

प्रियंका की शादी 5 जून को कालापीपल गांव में हुई थी और शनिवार को उसकी विदाई होनी थी। लेकिन विदाई से ठीक पहले उसने प्रेमी के साथ मिलकर जान दे दी।

शादी के दिन स्टेज पर प्रेमी ने खिंचवाई थी फोटो

इस केस को और भी चौंकाने वाला बनाता है वो फोटो जो सामने आया है, जिसमें प्रियंका की शादी के दिन स्टेज पर उसका प्रेमी रामकृष्ण उसके साथ खड़ा नजर आ रहा है। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रेमी था शादीशुदा, एक बच्ची का पिता

रामकृष्ण यादव की शादी करीब 5 साल पहले हो चुकी थी और उसकी एक साल की बच्ची भी है। उसकी पत्नी करीब 8 महीने से मायके में थी। वहीं प्रियंका और रामकृष्ण के बीच 2 साल से प्रेम संबंध थे।

पुलिस जांच में जुटी, सामने आ सकते हैं और भी राज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि ये आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई दबाव या साजिश थी।

ग्रामीणों में दहशत, सदमे में परिवार

इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। दोनों परिवारों में मातम छा गया है और गांव में इस प्रेम कहानी की चर्चा हर घर में हो रही है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि विदाई से पहले ऐसा फैसला क्यों लिया गया।