Bargi Dam Cruise Tragedy: जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने से बड़ा हादसा। 15 लोगों को बचाया गया, कई लापता। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर।

नर्मदा के शांत जल में अचानक उठी तेज आंधी-तूफान ने गुरुवार को एक दर्दनाक त्रासदी में बदलते देर नहीं लगाई। मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर में स्थित बरगी डैम में एक क्रूज के डूबने से कई परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज आंधी-तूफान के दौरान क्रूज संतुलन खो बैठा और डैम के बीचों-बीच डूब गया। क्रूज में कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें सक्रिय हो गईं।

Scroll to load tweet…

राहत-बचाव अभियान जारी

रेस्क्यू टीमों ने अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि अन्य लापता यात्रियों की तलाश जारी है। मौके पर एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासनिक अमला युद्धस्तर पर अभियान चला रहा है। जबलपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: “परमाणु हमारी पूंजी है” ईरान का बड़ा ऐलान, अमेरिका को खुली चुनौती, बढ़ेगा मिडिल ईस्ट में टकराव?

मुख्यमंत्री का बयान और संवेदनाएं

घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

मुआवजे का ऐलान

राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी और घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। घटना के बाद पूरे प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए गए हैं। मौसम की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आगे किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: जबलपुर : बरगी बांध में मौत का मंजर! 40 लोगों से भरा क्रूज डूबा, चीखों से गूंजा नर्मदा किनारा