Bhopal Crime Alert: मछली फैमिली की 3 मंजिला हवेली पर बुलडोजर एक्शन। ड्रग्स और रेप के आरोपी यासीन-शाहवर की अवैध संपत्ति जमींदोज, पुलिस को ड्रग्स, पिस्टल और आपत्तिजनक वीडियो मिले, जांच जारी।

Bhopal Bulldozer Action: मध्य प्रदेश की राजधानी में मछली फैमिली की तीन मंजिला हवेली पर प्रशासन ने फिर बड़ा एक्शन किया। ड्रग्स तस्करी और रेप के आरोपी यासीन और शाहवर मछली के परिवार पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में एसडीएम विनोद सोनकिया, जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का अमला मौजूद था। पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप और ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर और यासीन को गिरफ्तार किया था। अब प्रशासन ने अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर कार्रवाई कर इसे जमींदोज किया। पुलिस की गिरफ्त में चाचा शारिक मछली भी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मछली फैमिली की हवेली पर क्यों हुआ बुलडोजर एक्शन?

30 जुलाई को भी प्रशासन ने मछली फैमिली की छह अवैध निर्माणों को जमींदोज किया था। हथाईखेड़ा में बनी कोठी को सील किया गया और परिवार को शिफ्टिंग के लिए समय दिया गया था। अब यह समय अवधि खत्म होने के बाद जिला प्रशासन ने तीन मंजिला हवेली पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध तरीके से बनी संपत्तियों को चिन्हित करना और सरकारी जमीन को सुरक्षित करना था।

यह भी पढ़ें… MP Weather Alert: अगले 24 घंटे में इन 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

अवैध प्रॉपर्टी का खुलासा-कितनी बड़ी संपत्ति जमींदोज हुई?

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन अब ऐसी प्रॉपर्टी की तलाश में है जो अवैध तरीके से बनाई गई है या किसी अन्य शख्स की जमीन पर अवैध कब्जा है। पहले की जांच में 50 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध फार्म हाउस, वेयरहाउस, फैक्ट्री और मकान बने पाए गए थे। इन अवैध संपत्तियों की कीमत लगभग 100 करोड़ आंकी गई।

Scroll to load tweet…

ब्लैकमेलिंग और रेप केस-चाचा-भतीजा गिरफ्तार

शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन मछली को कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप और ब्लैकमेलिंग केस में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। तलाश के दौरान उनके पास से MD ड्रग्स, पिस्टल और आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए थे। आरोपी यासीन के मोबाइल में लड़कियों के कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले।

प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई-भविष्य में क्या संकेत?

प्रशासन ने पहले कोठी को सील किया और समय दिया ताकि परिवार अपना सामान निकाल सके। अब जब समय समाप्त हो गया, जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम ने मिलकर बुलडोजर एक्शन किया।

यह भी पढ़ें… इंजीनियर ने मां संग मिलकर बीवी की हत्या कर शव प्रयागराज ले गया, कैसे खुला राज?