मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा और केरल को भारी बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए 20-20 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है। यह घोषणा जन्माष्टमी के मौके पर की गई।

भोपाल. मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने त्रिपुरा और केरल सरकार को भीषण आपदा से निपटने के लिए 20-20 करोड़ रुपए देने का फैसला लिया है। दरअसल, दोनों राज्यों में भारी बारिश के कारण तबाही मच गई है। भूस्खलन और बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ। यहां जनहानि के साथ ही धन का भी नुकसान हुआ है। इसलिए एमपी सीएम ने कहा कि संंकट की घड़ी में हम आपके साथ हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा

सीएम ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि देश में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्य भीषण वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित हैं। पिछले कुछ दिनों में त्रिपुरा व केरल राज्य में भीषण प्राकृतिक आपदा की घटनाएं हुई हैं। जिसमें बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दुखद है।

जन्माष्टमी पर लिया बड़ा फैसला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सीएम मोहन यादव के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रुपए त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकारों को भीषण आपदा में राहत प्रदान करने के लिए जारी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है, आपदा प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान श्रीकृष्ण से जल्द ही इस संकट को दूर करने की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें : इस राज्य में अब महिलाओं को मिलेगा सलाना 10 हजार, जानिए क्या है सुभद्रा योजना