सांसद प्रज्ञा ठाकुर के साथ फ्लाइट में एयरलाइंस के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया है।, साध्वी ने इसकी शिकायत उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की है। साथ ही जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। 

भोपाल. आम आदमी के साथ फ्लाइट में कई बार बुरा व्यवहार करने की खबरें सामने आई हैं। लेकिन अब मामला बड़ा है, दरअसल, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अकासा एयरलाइंस कंपनी के ड्यूटी मैनेजर और स्टाफ पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं साध्वी ने इस मामले की शिकायत केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साध्वी प्रज्ञा यूं सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार

दरअसल, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में X हैंडल पर ट्वीट करके बताया है। उन्होंने सिंधिया से शिकायत करते हुए कहा-मा.उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया जी मुंबई से दिल्ली @AkasaAir फ्लाइट नंबर QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूं आप कार्यवाही अवश्य करेंगे। जय श्री राम

साध्वी ने बाताया उनके साथ क्या हुआ था...

वहीं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया-वो मुंबई से दिल्ली के लिए अकासा एयर की फ्लाइट से रवाना हुई थीं। इस दौरान शुक्रवार रात करीब 8 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कंपनी के मैनेजर इमरान और उनकी टीम ने मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जिसकी शिकायत लिखित में मैंने केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी है। वह इसको गंभीरता से लेकर कार्रवाई करेंगे।

एयरलाइंस कंपनी ने दी सफाई

वहीं साध्वी के साथ हुए इस रवैये को लेकर अब एयरलाइंस कंपनी ने सफाई दी है। कंपनी के चीफ ने कहा-हम सासंद जी के साथ हुए इस व्यवहार से बहुत चिंतित हैं। आपके फीडवैक को रिव्य किया जाएगा और कर्मचारियों के साथ डिसकस करेंगे। जो जरूरी होगा वह एक्शन भी लिया जाएगा। बता दें कि साध्वी के साथ इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी साल 2019 में विवाद हुआ था। उस दौरान वो दिल्ली से भोपाल आ रही थीं थी, तभी फ्लाइट में प्रज्ञा ठाकुर को सीट के कारण यात्रियों से नोकझोंक हो गई थी।

Scroll to load tweet…