कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता वीरा ने 2 शावकों को जन्म दिया है। मध्यप्रदेश में अब कुल 26 चीते हो गए हैं, जिनमें 14 शावक और 12 वयस्क चीते शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस खुशी की खबर सोशल मीडिया पर साझा की।

मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को 2 चीता शावकों के आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है। मुझे यह जानकारी साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि कूनो में फिर चीता शावकों की किलकारियाँ गूँजी हैं और मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। अब कूनो नेशनल पार्क में 14 शावक और 12 वयस्क चीतों के साथ कुल संख्या 26 हो गयी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर दोनों शावकों की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जंगल बुक में 2 और चीता शावकों की वृद्धि हुई है।

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज मध्यप्रदेश को “चीतों की धरती’’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चीतों के साथ ही सभी वन्य-जीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्स्थापना के लिये हमेशा तैयार हैं।