बागेश्वर धाम के महंत और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर चर्चा में है। उन पर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गड़ा गांव में जीतू तिवारी नाम के शख्स के घर पर मारपीट करने का आरोप लगा है।

Video Of Dhirendra Shastri Brother Viral: बागेश्वर धाम के महंत और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर चर्चा में है। उन पर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गड़ा गांव में जीतू तिवारी नाम के शख्स के घर पर मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो पीड़ित शख्स के घर पर खड़ा नजर आ रहा है। उनके साथ कुछ लोग भी दिख रहे है। दोनों गुटों के बीच गाली-गलौज भी हो रही है। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग अपने साथ 50 लोगों को लेकर जीतू तिवारी के घर पर आ धमका और पहुंचकर मार-पीट करने लगा। इस दौरान आरोपी शालिग्राम ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चियों तक को नहीं बख्शा और उनकी गुंडों की मदद से पिटाई कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

शालिग्राम गर्ग का जीतू तिवारी से लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हुआ था। ये मामला गंभीर हो गया, जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट की शिकायत लेकर पीड़ित जीतू ने मामले को बमीठा थाने लेकर पहुंचा, जहां पुलिस ने मामले को दर्ज किया। रिपोर्ट के मुताबिक शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम कार से घर पहुंचा था। उनके साथ पीला चोला पहने हुए सेवादारों ने महिलाओं और बच्चियों के साथ जमकर मारपीट की।

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अचानक पहुंचे पीएचक्यू , पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक