मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर से दर्दनाक खबर सामने आई। जिस व्यक्ति को कुछ दिनों पहले सबके सामने जंजीरों की सहायता से पेड़ पर बांधकर पीटा गया था। उसी का शव घर में फंदे में लटका मिला। जहां पुलिस इसे सुसाइड बता रही वहीं पत्नी ने लगाए मर्डर के आरोप।

छतरपुर (chhatarpur news). मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति का घर में फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। दरअसल यह वहीं व्यक्ति है जिसे कुछ दिनों पहले गांव के लोगों द्वारा जंजीरों से पेड़ में बाधकर पीटा गया था। पुलिस जहां इसे सुसाइड मान रही है वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे मारकर लटकाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गांव की महिला से शादी करने पर नाराज हुए लड़की वाले

दरअसल उधा अहिरवार का बेटा शंकर और गांव की एक महिला साथ में राजस्थान में मजदूरी करते है। यहीं दोनों करीब आए और शादी करने का फैसला करते हुए शादी कर ली। दोनों के ही परिवार एक ही कम्युनिटी के थे तो उनको लगा था कि कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन हुआ उसका उलट ही। जैसे ही लड़की के पिता को इसका पता चला वे आग बबूला हो गए और लड़के को सबक सिखाने का ठान लिया।

गांव लाए, पेड़ पर बांध 2 दिनों तक की पिटाई

गुस्साए लड़की के पिता ने बदला लेने की ठानी और अपने साथ 5 लोगों को लेजाकर शंकर के पिता उधा अहिरवार को उठा दूसरे गांव पंचमपुर ले गए और पेड़ से बांध कर सबके सामने पिटाई कर दी। 2 दिनों तक बंधक बना कर पिटाई करने के बाद उसे वहां से छोड़ दिया पीड़ित व्यक्ति चुपचाप घर आ गया। घटना के 2 दिन बाद ही शंकर के पिता अपने कमरे में फंदे में लटका मिले। नजारा देखते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस मान रही सुसाइड, पत्नी लगा रही हत्या करने के आरोप

मामले की जांच करने पहुंची युवक ने बॉडी पीएम के लिए भिजवाने के बाद प्रारंभिक जांच कर बताया कि व्यक्ति की सार्वजनिक रूप से पिटाई होने के बाद शर्मिंदगी के चलते सुसाइड किया है। जबकि मृतक की पीड़िता पत्नी सावित्री का आरोप है कि पति को अकेले पाकर उसकी बहू के रिश्तेदारों ने मारकर लटका दिया है। पुलिस ने महिला के आरोपों का खंडन किया है।

हालांकि पुलिस ने मृतक के साथ बर्बरता करने वाले 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और सुसाइड के लिए उकसाने के तहत आईपीसी की अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े- इंदौर C-21 मॉल में डॉक्टर ने किया सुसाइड, मरने से पहले थिएटर गए-फिल्म शुरू हुई और चौथी मंजिल से लगा दी छलांग