Teejan Bai Death : प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक कला पंडवानी को वैश्विक पहचान दिलाई।

छत्तीसगढ़ की लोक कला और प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ तीजन बाई का निधन हो गया। उन्होंने 70 साल की उम्र में शनिवार रात 3.15 बजे रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली। बता दें कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं रहीं। पीएम मोदी से लेकर तमाम राज्यों के सीएम और संगीत जगत की हस्तियां उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य सरकार ने भी तीजन बाई के निधन पर गहरा दुख जताया है। सीएम यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-प्रख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

कला जगत में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय

अपनी अद्वितीय कला, ओजस्वी प्रस्तुति और लोक परंपराओं के संरक्षण के माध्यम से उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं पंडवानी गायन को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई। कला जगत में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Scroll to load tweet…

पीएम मोदी ने भी यूं जताया दुख

सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!