CM डॉ. मोहन यादव ने भोजपाल गरबा महोत्सव में कहा कि नवरात्रि पर्व पूजा, सद्भाव और शक्ति आराधना का प्रतीक है। उन्होंने दशहरा के महत्व, 2014 के बाद भारत के बदले स्वरूप और खेल व विकास में नई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि पर्व लोगों को एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना करने और आपसी सद्भाव बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। यह पर्व शक्ति-आराधना का पर्व है, जो हमें इतिहास के गौरवशाली अध्याय की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री सोमवार की रात भेल क्षेत्र में आयोजित भोजपाल गरबा महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मां जगदम्बा, भगवान श्रीकृष्ण और अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में कलाकार जिस श्रद्धा और उत्साह से प्रस्तुतियां देते हैं, उससे ऐसा लगता है मानो मां भवानी साक्षात हमारे बीच उपस्थित हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दशहरा पर्व का महत्व

मुख्यमंत्री ने बताया कि दशहरा पर्व भगवान श्रीराम की असुरों पर विजय और माँ जगदम्बा द्वारा महिषासुर वध का प्रतीक है। यह पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत और उत्सव के उल्लास का संदेश देता है।

2014 के बाद बदला भारत का स्वरूप

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। अब कोई भी शत्रु भारत में आतंकवादी गतिविधि करने की हिम्मत नहीं कर सकता। भारत दुश्मनों को पाताल तक ढूंढ सकता है और उनके घर में घुसकर सबक सिखाने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुआ "ऑपरेशन सिंदूर" इस बात का प्रमाण है कि भारत अपने दुश्मनों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगा। वर्ष 2014 के पहले का भारत बदल चुका है, अब शत्रु भारत से बच नहीं सकता।

विकास और शौर्य का संगम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान भारत में हर क्षेत्र में प्रगति और आनंद की वर्षा हो रही है। खेल जगत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए 20-20 एशिया कप मैच में भारत की जीत ने पूरे देशवासियों का गर्व बढ़ा दिया है।

गरबा महोत्सव में उत्साह और ऊर्जा

मुख्यमंत्री ने भोजपाल गरबा महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इसका यह दूसरा वर्ष है और यहां नागरिकों व श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने आयोजन समिति के संयोजक सुनील यादव और पदाधिकारियों को अभिनव स्वरूप देने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का प्रदेश के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए सम्मान भी किया गया।

यह भी पढ़ें

हथेली पर पक्षी तो कंधे पर तोता, पहली बार देखिए CM मोहन यादव का ये अंदाज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में 8.5 लाख बच्चों की स्कूल फीस 489 करोड़ रुपये ट्रांसफर की, शिक्षा और विकास में बड़ी सौगात