Madhya Pradesh Tourism: क्या मध्यप्रदेश का चेहरा बदलने वाला है? सीएम डॉ. मोहन यादव ने हेलीकॉप्टर टूरिज्म, पीएम मित्रा पार्क से हजारों नौकरियां और कड़े कानून-व्यवस्था कदमों का ऐलान किया। क्या यह कदम प्रदेश को निवेश का हब बना देंगे?

MP Investment Opportunities: मध्यप्रदेश आज एक नए युग की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सोच, योजनाएं और निर्णायक फैसले प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं। कृषि और उद्योग से लेकर टूरिज्म और कानून व्यवस्था तक, हर क्षेत्र में बड़े बदलाव दिखाई दे रहे हैं। “सबके साथ, सबके विकास के लिए साझा प्रयास” के संकल्प के साथ प्रदेश आज निवेशकों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बन रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि मध्यप्रदेश आने वाले वर्षों में भारत का सबसे तेज़ी से उभरता हुआ राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

क्या मध्यप्रदेश बन रहा है पर्यटन का नया ग्लोबल हब?

प्रदेश सरकार ने पर्यटन को नई पहचान देने के लिए साहसिक कदम उठाए हैं। उज्जैन के श्रीमहाकाल लोक के निर्माण के बाद 2024 में यहां 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अब सरकार हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत कर रही है, जिससे पर्यटक प्रदेश के हर प्रमुख पर्यटन स्थल तक आसानी से पहुंच सकेंगे। Forest Tourism, Wildlife Tourism और Medical Tourism को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

PM मित्रा पार्क से क्या बदलेगी मध्यप्रदेश की औद्योगिक तस्वीर?

धार जिले में देश के पहले PM Mitra Park का भूमिपूजन होने जा रहा है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार लगातार मीटिंग्स कर रही है। 18 नई औद्योगिक नीतियों, सरप्लस बिजली और भरपूर लैंड बैंक के साथ मध्यप्रदेश निवेशकों का स्वर्ग बनता जा रहा है। सरकार ने अप्रासंगिक कानूनों को खत्म कर निवेश प्रक्रिया को आसान बनाया है।

Scroll to load tweet…

कानून व्यवस्था: असामाजिक तत्वों पर नकेल, निवेशकों को भरोसा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ संदेश दिया है कि मध्यप्रदेश में Law and Order से समझौता नहीं होगा। असामाजिक और गुंडा तत्वों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। कानून को हाथ में लेने वालों का “प्रदेश से सफाया” किया जाएगा। मजबूत कानून व्यवस्था निवेशकों के भरोसे को और बढ़ा रही है।

क्या युवाओं के लिए खुलेंगे नए रोजगार के द्वार?

प्रदेश सरकार का फोकस केवल निवेशकों को आकर्षित करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार देना भी है। खेती-किसानी, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण और आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ नए उद्योग-धंधे तेजी से स्थापित हो रहे हैं। इससे न केवल Employment Opportunities बढ़ेंगी, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

मध्यप्रदेश क्यों है भारत का दिल और भविष्य का ग्रोथ इंजन?

भौगोलिक दृष्टि से मध्यप्रदेश भारत के केंद्र में स्थित है। यह निवेशकों और उद्योगपतियों को एक रणनीतिक लाभ देता है। मजबूत अधोसंरचना, बिजली की उपलब्धता और नई नीतियों के चलते राज्य तेजी से भारत का ग्रोथ इंजन (Growth Engine) बन रहा है।