Mohan Yadav IN Ujjain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन पर उज्जैन में 109 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सिंहस्थ महापर्व की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के नया कार्यालय भी उद्घाटित हुआ 

Singhasth Ujjain 2025 : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उज्जैन में 109 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर उज्जैन को सिंहस्थ महापर्व के लिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन किया और बहनों से राखी बंधवाई, साथ ही महिलाओं को उपहार दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम मोहन यादव ने दी 9 करोड़ 99 लाख की सौगात

इस अवसर पर सीएम यादव ने 9 करोड़ 99 लाख रुपए लागत से बन रहे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के कार्यालय और कर्मचारी आवास इकाई का भी लोकार्पण किया, जिसमें पुलिस अधिकारी और कर्मियों के लिए आधुनिक आवास भी शामिल हैं। यह भवन लगभग 3126 वर्ग मीटर क्षेत्र में बना है और इसमें प्रशासनिक भवन, पुलिस अधीक्षक और कांस्टेबल के आवास, पार्किंग, ड्राइवर रूम व गार्ड रूम जैसी सुविधाएं हैं।

सिंहस्थ महापर्व 2028 के लिए खोला खजाना

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना और किसानों के विकास का भी उल्लेख किया और उज्जैन को आध्यात्म, विज्ञान एवं धर्म की नगरी बनाने की योजना पर जोर दिया। सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियां पूर्ण गति से जारी हैं, जो उज्जैन के विकास और धार्मिक पर्यटन में नए अध्याय की शुरुआत साबित होंगी।

सीएम ने यूं दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुे कहा- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों, विशेषकर प्रदेश की समस्त बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, इस पवित्र पर्व पर आत्मीयता को बढ़ाते हुए एकजुटता का संदेश दें। सीएम ने कहा-भाई- बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन बहनों के मान-सम्मान की रक्षा एवं भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना का यह पर्व समाज में विश्वास और आत्मीयता को सशक्त बनाए; यही मंगलकामना है।

उज्जैन क्षिप्रा विहार में सीएम मोहन यादव ने बंधवाई राखी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन क्षिप्रा विहार के समीप नर्मदा वाटिका और शिवांजलि गार्डन में बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया और राखी बंधवाई। उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्षों से बहनों से राखी बंधवाने की परंपरा लगातार जारी है। बहनों के आशीर्वाद से आज मैं इस मुकाम पर हूं। बहनों के सशक्तिकरण और सम्मान से एक अलग नई पहचान बनाई है। महाकाल की कृपा है कि लाखों बहनों का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, जिससे सारी परेशानियां बहनों के आशीर्वाद से खत्म हो जाती है।