मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चंदेरी में हैंडलूम पार्क का दौरा किया और बुनकरों से मुलाकात की। उन्होंने चंदेरी साड़ी भी बुनी और जौहर स्मारक पर 1600 क्षत्राणियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने बैजू बावरा की समाधि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

चंदेरी (मध्य प्रदेश). मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन्माष्टमी के मौके पर अशोकनगर जिले के चंदेरी पहुंचे। मुख्यमंत्री इस दौरान चंदेरी की चंदेरी साड़ी बनाने की विधि समझने हैंडलूम पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने बुनकरों बात करके उनकी समस्याएं सुनीं। इतना नहीं सीएम ने इस दौरान मोहन यादव ने खुद हथकरघा चलाया और चंदेरी साड़ी बुनी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम ने चंदेरी में 1600 क्षत्राणियों को नमन किया

सीएम मोहन यादव ने चंदेरी दौरे के दौरान कहा- आज चंदेरी में जौहर के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रानी मणिमाला सहित उन 1600 क्षत्राणियों को नमन किया, जिन्होंने मातृशक्ति के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए 29 जनवरी 1528 को जौहर कर लिया था। चंदेरी का जौहर स्मारक देश के गौरवशाली इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जो मातृशक्ति के तेज और पवित्रता का प्रतीक है।

Scroll to load tweet…

सीएम मोहन यादव बैजू बावरा की समाधि स्थल पर पहुंचे

चंदेरी में आज मध्यप्रदेश के रत्न, महान गायक श्री बैजू बावरा जी की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगीत के लिए समर्पित आपका जीवन भावी पीढ़ियों को संगीत की साधना के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Scroll to load tweet…