MP में कांग्रेस विधायक के बेटे ने SUV से कांस्टेबल को मारी टक्कर, मौके से फरार! हत्या की कोशिश का केस दर्ज, CCTV फुटेज वायरल… जानिए कैसे खुला VIP गुंडागर्दी का पूरा राज?

Congress MLA son SUV accident: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल की दबंगई सामने आई है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी तेज रफ्तार SUV से दो पुलिस कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस ने पुष्पराज के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल वीडियो में दिखी दबंगई की तस्वीर 

घटना का पूरा वाकया शहर के बस स्टैंड क्षेत्र का है। जहां जोबट थाना पुलिस की गश्ती टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक तेज रफ्तार SUV बिना नंबर प्लेट के वहां से गुजरी। जब कांस्टेबल ने रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी और सीधे पुलिस बैरिकेड को तोड़ते हुए गाड़ी को खंभे में ठोक दिया। हादसे में एक कांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गया।

Scroll to load tweet…

कैसे हुई आरोपी MLA पुत्र की पहचान?

पुलिस जांच में सामने आया कि SUV कांग्रेस विधायक सेना पटेल के बेटे पुष्पराज सिंह चला रहा था। वह घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर पुष्पराज पर आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत हत्या की कोशिश (धारा 307) समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कितनी गंभीर हैं घायल कांस्टेबल की हालत?

इस घटना में घायल कांस्टेबल को अलीराजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है, लेकिन हमला जानलेवा था। इस घटना ने पुलिस महकमे और आम लोगों में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।

प्रशासन और सियासत में हलचल 

इस घटना से सत्ता और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह है कि क्या राजनीतिक रसूख की आड़ में कोई भी कानून तोड़ सकता है? घटना के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।