मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दो गुटों में आपसी विवाद के बाद जमकर फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में 5 लोगों की मरने की खबर,वहीं  8 लोगों के घायल होने की सूचना है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

दतिया. मध्य प्रदेश के दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो गुटों में विवाद के चलते जमकर गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में 5 लोगों के मारे जाने की सूचना है। जबकि 8 लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पतला में भर्ती कराया गया, वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मवेशियों को खेत से भगाने को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल, यह घटना दतिया जिले के रेड़ा गांव की है। जहां बुधवार सुबह एक ही गांव के निवासी दो पक्षों में खेत से मवेशी भगाने को लेकर बहस होने लगी। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें 5 लोगों की जान चली गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

गोली से घायल हुए युवक ने बताई पूरी घटना

इस घटना के बाद दतिया जिले के बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ के दौरान पूरा मामला जाना। घायल हुए ज्ञान सिंह पाल ने बताया कि उनके परिवार का मवेशियों को भगाने को लेकर दांगी समाज से विवाद चल रहा था। लेकिन बुधवार सुबह विवाद बढ़ गया और उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया। एक गोली मुझे पैर में गोली लगी है। कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गया। फिर क्या हुआ कुछ पता नहीं चला। वहीं पुलिस अफस ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-दोनों हाथों में बंदूक और दबंगई दिखाने वाला मोनू मानेसर की देखिए हालत, कैसे मुर्गा बना बैठा