Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एमपी सरकार की बहुचर्चित लाडली बहना योजना पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही सरकार को बताया है कि इस 1250 रुपए का महिलाओं क्या क्या कर सकती हैं।

MP News : मध्य प्रदेश सरकार की चर्चित ''लाडली बहना योजना'' पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार हमला करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। सिंह ने कहा कि 1250 रुपए की राशि आज महंगाई के जमाने में क्या मायने रखती है। क्या 1250 रुपए से तो महिलाएं अपने परिजनों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज भी नहीं करवा सकती हैं। ना ही बच्चों को किसी अच्छे स्कूलों में पढ़ा सकती हैं और न ही बिजली के बिल का भुगतान कर सकती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिग्विजय ने लाडली बहना योजना पर खड़े किए ये सवाल?

  • क्या ये पैसा इनके मामा के घर से आता है?
  • क्या महंगी शिक्षा, मंहगी स्वास्थ सेवाओं, महंगे दूध और पौष्टिक आहार के वर्तमान दौर में 1250 रुपए महीना ऊंट के मुंह में जीरा नही है?
  • क्या भागवत साहब ने लाडली बहनों को तीन संतानों को जन्म देने का आवाहन नही किया है?
  • क्या 1250 रुपए महीना में लाडली बहने सरकारी अंग्रेजी स्कूलों के अभाव में महंगे प्राइवेट स्कूलों में तीन संतानो को पढ़ाकर इंजीनियर और डाक्टर बना सकती हैं?
  • क्या बीमार पड़ने पर 1250 रुपए महीना में सरकारी अस्पताल के अभाव में महंगे प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा सकती हैं?
  • क्या 1250 रुपए महीना में तीन संतानों को दूध और पौष्टिक आहार देकर कुपोषण का शिकार होने से बचा सकती हैं?
  • क्या बिजली बिल का मासिक भुगतान कर सकती हैं?
  • क्या तीज _त्यौहार ओर संतानों का जन्मदिन मना सकती हैं?

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मिली सौगात

मध्य प्रदेश सरकार को दिग्विजय सिंह दी सलाह?

दिग्विजय सिंह ने अपनी कांग्रेस पार्टी के नेताओं का उदाहरण देते हुए मध्य प्रदेश सरकार को सलाह देते हुए कहा- पंडित नेहरू और श्रीमती इंदिरा गांधी की तरह लाडली बहनों की वयस्क संतानों, भाइयों, पति और पिता को सरकारी ओर सार्वजनिक क्षेत्रो के संस्थानों में अच्छे वेतनमान और सुरक्षित भविष्य की नौकरियां देकर आत्मनिर्भर बनाएं ।

CM डॉ. मोहन यादव- 'अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, हर खेत का होगा सर्वे'