GST 2.0 22 सितंबर से पूरे देश में लागू हो गया। भोपाल के चौक बाजार में सीएम मोहन यादव ने खरीदारी कर जनता और व्यापारियों से संवाद किया। महिलाओं ने बताया कि त्योहारी शॉपिंग में जीएसटी 2.0 से उन्हें सीधा फायदा मिला है। 

भोपाल। आज यानी 22 सितंबर से पूरे देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) 2.0 लागू हो गया है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के चौक बाजार का दौरा किया। उन्होंने वहां खरीदारी की और पेमेंट यूपीआई से किया। CM ने बाजार में घूमते हुए व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सभी को जीएसटी 2.0 की बधाई दी और व्यापारियों से स्वदेशी मंत्र अपनाने की अपील की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाओं को मिला GST 2.0 का लाभ

खरीदारी कर रही महिलाओं ने मुख्यमंत्री से बताया कि उन्हें GST 2.0 का सीधा फायदा मिला है। एक महिला ने कहा कि उसने अपनी बहन के पहले करवाचौथ के लिए साड़ी खरीदी और उसमें बचत हुई। सीएम डॉ. यादव ने खुद दशहरे के लिए कुर्ता खरीदा और बताया कि यह दिन बचत उत्सव जैसा है। कई महिलाओं ने नवरात्रि, करवाचौथ, दशहरा और दीपावली की शॉपिंग का अनुभव साझा किया।

उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर

खरीदारी के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार समृद्ध हो रहा है।

  • छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को सरकार से लगातार मदद मिल रही है।
  • मध्यप्रदेश सरकार भी उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू कर रही है।
  • जब राज्य में उद्योग मजबूत होंगे तो रुपया यहीं घूमेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

CM मोहन यादव ने कहा कि हम स्वदेशी के मंत्र पर भरोसा करके पूरी दुनिया के सामने मजबूती से खड़े हो सकते हैं। जिस तरह स्वदेशी आंदोलन से देश आजाद हुआ, उसी तरह आज स्वदेशी अपनाकर भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। अगर हम हर चीज़ में मेक इन इंडिया को अपनाएंगे तो भारत जल्दी ही विश्व की नंबर-1 अर्थव्यवस्था बन सकता है। हमारा लक्ष्य है कि जो उत्पाद भारत में बनता है, वही यहां बिके और फिर दुनिया भर में निर्यात हो।

भ्रष्टाचार और ब्लैक मनी पर नियंत्रण

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किए हैं। इनकम टैक्स और जीएसटी में बदलाव के कारण भ्रष्टाचार और ब्लैक मनी पर काफी हद तक नियंत्रण हुआ है। हर सेक्टर के लिए बजट बढ़ाया गया है, जिससे गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए धन की कमी नहीं रही।

त्योहारों पर स्वदेशी का संदेश

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की कि इस त्योहार पर सभी लोग अपने घरों में स्वदेशी उत्पाद अपनाएं और देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें।

यह भी पढ़ें

GST Reforms 2025 : जीएसटी दरें कम, नवरात्रि में आएगा बचत उत्सव का आनंद

CM डॉ. मोहन यादव वृंदावन पहुंचे, भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों और तीर्थ विकास पर जोर