ऑनलाइन गेम की लत किस प्रकार बच्चों और युवाओं पर हावी हो रही है। इस बात का अंंदाजा सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि एक लड़के को जब पासवर्ड नहीं मिला तो उसने घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी।

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्थित महाराजपुरा में एक लड़के ने घर से बाहर खड़ी कार में आग लगा दी। क्योंकि जिसकी कार है उसकी बेटी ने ऑनलाइन गेम का पासवर्ड देने से इंकार कर दिया था। ऐसे में सनकी लड़के ने बीच मोहल्ले में खड़ी कार में आग लगा दी। ये तो अच्छा हुआ कि कार में विस्फोट नहीं हुआ। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये था मामला

ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके में स्थित महालक्ष्मी नगर में एक लड़की और उसकी मां रहती है। लड़की का पिता फौज में है। जो नौकरी के चलते तिब्बत की सीमा पर तैनात है। बेटी को ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत लगी है। उसने उसी मोहल्ले में रहने वाले लड़के बबलू खेमरिया से उसकी आईडी और पासवर्ड ले लिया। इसके बाद उसकी आईडी का पासवर्ड बदल दिया। इसके बाद जब बबलू अपनी ही आईडी से खेलने लगा, तो वह आईडी नहीं खुल रही थी। इस कारण जब उसने लड़की से पासवर्ड मांगा तो लड़की ने पासवर्ड देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच दो दिनों तक झगड़ा चला। लेकिन इसके बाद भी जब लड़के को पासवर्ड नहीं मिला तो वह बौखला गया।

यह भी पढ़ें: दिल दहला देगी ये घटना, 22 साल की बीवी ने बेटी को गोद में लेकर पति के सामने किया कांड

छेड़खानी का दर्ज कराया केस

लड़के और लड़की के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की ने लड़के के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद लड़के को पुलिस पकड़कर ले गई। उसे कोर्ट में भी पेश किया गया। जहां से लड़क भाग गया। इसके बाद उसने लड़की के घर के बाहर खड़ी कार में आग गला दी। ये तो अच्छा हुआ कि कार में विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को बुलाया घर, नींद की गोली खिलाकर...