मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने बस के अंदर सुसाइड कर लिया। पुलिस पहुंची तो युवक का शव बस की छत पर बने फंदे से लटक रहा था। वहीं मृतक के पिता ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। 

ग्वालियर (मध्य प्रदेश). ग्वालियर शहर से शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने बस के अंदर सुसाइड कर लिया। वहीं मृतक के पिता ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटा सुसाइड नहीं कर सकता, बल्कि उसको प्लानिंग के तहत मारा गया है। पुलिस ने मौके पर पहले शव कब्जे में लिया, इसके बाद जांच-पड़ताल शुरू की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक महीने से बंद खड़ी बस में लगाई फांसी

दरअसल, यह मामला ग्वालियर के मुरार पुलिस थाने इलाके का है। जहां पटेल मैरिज हॉल के सामने पिछले एक महीने से बस खड़ी थी, इसी बंद बस के अंदर निखिल यादव ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक मूल रूप से बड़ागांव का रहने वाला था। वहीं उसके पिता का कहना है कि बेटे का किसी ने शराब पिलाकर मर्डर किया है।

क्या मौत के लिए घर से गायब हुआ था युवक

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आ है कि बड़ागांव निवासी निखिल यादव घर से गायब था। परिवार के लोगों ने उसे काफी खोजा, लेकिन वो नहीं मिला। जब वो उसे तलाशते हुए बस के पास पहुंचे तो उसके अंदर निखिल का शव लटकता हुआ मिला। पुलिस युवक की मौत को लेकर कई एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का भी इंतजार है, जिससे पता लग जाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। क्योंकि मृतक के पिता का आरोप है कि निखिल को शराब पिलाकर मारा है। फिर आत्महत्या दिखाने के लिए उसकी लाश को बस में लटकाया गया।