मध्यप्रदेश के हरदा में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण जिन लोगों की मौत हुई है। उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मौका का मुआयना करने आज खुद सीएम मोहन यादव जा रहे हैं।

हरदा. हरदा में हुए पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण अब तक करीब 11 लोगों की मौत होना सामने आया है। वहीं करीब पौने दो सो से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद से ही राहत कार्य लगातार दूसरे दिन भी जारी है। बुधवार को सीएम मोहन यादव यहां आ रहे हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं घायलों का भी उचित इलाज कराया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्यप्रदेश के हरदा में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना पर अब कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ने इसे भाजपा नेता की फैक्ट्री बताया है। वहीं दूसरी तरफ सीएम मोहन यादव आज खुद मौके पर पहुंचने वाले हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा भी कर दी है।

Scroll to load tweet…

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरूण यादव ने मध्यप्रदेश के हरदा में हुए हादसे को भाजपा सरकार की देन बतायाहै। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक भाजपा नेता है। ये अनफिट पटाखा फैक्ट्री भाजपा के कद्दावर नेता की वजह से चल रही थी। जिसमें पहले भी दो बार विस्फोट हो चुका है। जिसमें 6 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।